Kal Ka Mausam 1 April: पूरे देश में मार्च के महीने में बेमौसम बारिश हुई है. जो अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है. IMD के अनुसार एक बार फिर से बारिश दस्तक देगी. 1 अप्रैल 2025 से कई राज्यों में तेज बारिश-आंधी तूफान आने की संभावना है. इस दौरान बिजली गिरेगी और वज्रपात भी आ सकता है. इसके अलावा 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. पूर्वी भारत में इस बारिश का सबसे अधिक असर दिख सकता है.

देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

  • मौसम विभाग ने 1 अप्रैल को दिल्ली में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.
  • IMD के मुताबिक 1 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में भी भारी बारिश-तूफान आने की संभावना है.
  • वहीं, पश्चिमी राजस्थान में भी 2 से 4 अप्रैल और 6 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में 3,4 और 6 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है.
  • उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल के दौरान छिटपुट से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलेंगी. इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
  • मौसम विभाग ने 3 और 4 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और आंधी चलने की संभावना जताई है.

कहां कितना रहेगा तापमान?

उत्तर प्रदेश में कल कई जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कल यानी 1 अप्रैल को कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, ज्योतिबाफुले नगर, एटा, अलीगढ़, बदायूं, बिजनौर, संभल, मथुरा, बुलंदशहर, मैनपुरी, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश होने के आसार हैं.

---विज्ञापन---

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भी IMD ने कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है. बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, नवादा, जहानाबाद, रोहतास, नालंदा, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, औरंगाबाद और मधुबनी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और आंधी चलेगी.

---विज्ञापन---

उत्तराखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कई जिलों में 3 से 6 अप्रैल के बीच बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है.

हरियाणा में कैसा रहेगा कल मौसम

हरियाणा में 1 से 2 अप्रैल तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने गुरुग्राम, सोनीपत, कैथल, पानीपत, हिसार, यमुनानगर, महेंद्रगढ़ में बारिश होने की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है.

पंजाब में कल का मौसम कैसा रहेगा

IMD के अनुसार, पंजाब में 1 अप्रैल से 2 अप्रैल तक बारिश और तूफान आने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर, पटियाला, रूप नगर, सास नगर, होशियारपुर जालंधर, हमीरपुर और फिरोजपुर में भारी बारिश के साथ तूफान आने की भी चेतावनी जारी की है.

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?

हिमाचल प्रदेश में 3 से 4 अप्रैल तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के अनुसार, कुल्लू, मंडी, शिमला, लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, मनाली, हमीरपुर में बारिश के साथ आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है.

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, एमपी में 1 से 2 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. IMD ने दतिया, अशोक नगर, भोपाल, दमोह, पन्ना, सागर, ग्वालियर, कटनी और पन्ना में बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में 2 से 4 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने जयपुर, अजमेर, बाड़मेर, जैसलमेर, चुरू, झुंझुनू, दौसा, धौलपुर, सवाई माधोपुर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी.

पूर्वी भारत में कल का मौसम

  • मौसम विभाग के अनुसार, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को बिहार में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.
  • आईएमडी के मुताबिक 1 और 4 अप्रैल को झारखंड और ओडिशा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी.
  • 1 अप्रैल को ओडिशा और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में गरज के साथ आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं) आने की संभावना है.

मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम

  • अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा) की संभावना है.
  • मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से 2 अप्रैल तक और विदर्भ में 1 और 2 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ आंधी (50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं और 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) आने की संभावना है.

पश्चिमी भारत में कल का मौसम

  • 2 अप्रैल तथा 3 अप्रैल को गुजरात क्षेत्र में छिटपुट से मध्यम हल्की से लेकर मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा, 60 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) की संभावना है.
  • साथ ही 1 अप्रैल से 3 अप्रैल के दौरान तटीय महाराष्ट्र में बिजली गिरने की संभावना है, 4 अप्रैल के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज के साथ आंधी (50-60 किमी प्रति घंटा, 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) की संभावना है.
  • 2 अप्रैल के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कल का मौसम

  • रायलसीमा में 1 अप्रैल और 4 अप्रैल को, आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक, केरल और माहे में 3 और 4 अप्रैल को तेज बारिश की संभावना है.
  • इस दौरान गरज, बिजली और (30-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे तक) तेज हवाओं के चलने की संभावना है. तेलंगाना में 1 अप्रैल तक छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है.