हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jubilee Hills, Telangana Assembly Election Result 2023 LIVE: BRS के मगंती गोपीनाथ 43590 वोट से आगे

Jubilee Hills Assembly Election Result 2023 LIVE: यह सीट गढ़ तो BRS का है, लेकिन कांग्रेस से पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन और भाजपा से लंकाला दीपक रेड्डी चुनावी रण में हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प है।

विज्ञापन
jubilee hills assembly election result 2023

Jubilee Hills Assembly Election Result 2023 LIVE: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 मतगणना चल रही है। इस सीट से कांग्रेस और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की साख दांव पर लगी है। जुबली हिल्स सीट का सरताज कौन बनेगा, जानने के लिए देखिए पल-पल के अपडेट…

  • कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अजहरुद्दीन आगे चल रहे हैं
  • कांग्रेस के तेलंगाना प्रभारी माणिकराव ठाकरे कह रहे हैं कि 70 से ज्यादा सीटें जीतकर कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी।
  • सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग की जा रही है। 8:30AM तक EVM मशीनें खोल दी जाएंगी।

 

30 नवंबर को राज्य में 119 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान हुआ था। करीब 64.12 प्रतिशत वोटिंग हुई थाी। तेलंगाना में वर्तमान में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की सरकार है। के. चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री हैं। भारत राष्ट्र समिति (BRS), भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। आज 2290 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

विज्ञापन

अजहरुद्दीन के कारण मुकाबला काफी दिलचस्प

अगर बात राज्य की सबसे हॉट सीट जुबली हिल्स की करें तो यह सीट भी भारत राष्ट्र समिति (BRS) का गढ़ है। इस बार जुबली हिल्स से BRS ने मौजूदा विधायक मगंती गोपीनाथ को ही टिकट दी है। वहीं कांग्रेस से पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन और भाजपा से लंकाला दीपक रेड्डी चुनावी रण में हैं। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद मोहम्मद अजहरुद्दीन की दावेदारी के कारण ही जुबली हिल्स सीट इस बार काफी चर्चा में है। 2018 में वे तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बने। कांग्रेस ने यह सीट आखिरी बार 2009 में जीत थी। 2014 में तेलंगाना के बनने के बाद 2 बार चुनाव हुए हैं और दोनों बार यह सीट कांग्रेस नहीं जीत पाई, लेकिन इस बार कांग्रेस यहां खाता खोलना चाहेगी।

AIMIM उम्मीदवार बांट सकता इस बार वोट

विधानसभा चुनाव 2018 में भारत राष्ट्र समिति (TRS) के उम्मीदवार मागंती गोपीनाथ को 68979 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार पी. विष्णुवर्धन रेड्डी को 52975 वोट मिले थे। वे गोपीनाथ से 16,004 (10.4%) वोटों से हारे थे। 2014 में भी इस सीट से मागंती गोपीनाथ ही जीते थे। उन्होंने तेलुगू देशम पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा था। 2018 में जुबली हिल्स से 18 उम्मीदवार आमने-सामने थे। NOTA के पक्ष में 1,547 (0.5%) वोट पड़े थे। राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि AIMIM का उम्मीदवार इस बार कांग्रेस के वोट बांट सकता हैं। इससे BRS को फायदा होगा। वहीं अजहरुद्दीन के हारने के चांस ज्यादा हैं, क्योंकि उन पर कई आरोप लगे हैं। उनकी छवि साफ नहीं है।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

अजहर पैराशूट उम्मीदवार भी कहे जा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने पहला चुनाव उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से और दूसरी बार राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से चुनावी मैदान में थे। वहीं जुबली हिल्स में 3,41,537 वोटर्स हैं, जिनमें से हर 3 में से एक वोट मुस्लिम है। ऐसे में AIMIM उम्मीदवार वोट बांटेगा, जिससे BRS फायदे में है। असल में होगा क्या, यह तो 3 दिसंबर को मतगणना बताएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola