Jharkhand Political Crisis Latest Update (सौरव कुमार, रांची) : झारखंड में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल CP राधाकृष्णन से मुलाकात करके चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों को बदलने की मांग भी की है।
वहीं आज सुबह जहां हेमंत सोरेन को गिरफ्तार मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने झटका दिया है, वहीं सूत्रों के मुताबिक खबर सामने आई है कि सत्तारूढ़ पार्टी ने अपने विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट कर कर दिया है। करीब 35 विधायकों को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से चार्टर्ड विमान से हैदराबाद ले जाया गया। सुबह ही हेलिकॉप्टर मंगा लिया गया था।
सुप्रीम कोर्ट में हेमंत सोरेन ने की अपील
जमीन घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ कल सुनवाई करेंगे। वहीं झारखंड हाईकोर्ट से हेमंत सोरेन को राहत नहीं मिली है।
एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की बेंच से उन्हें गिरफ्तारी मामले में कोई राहत नहीं दी है। हेमंत सोरेन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और हाईकोर्ट के अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने बहस की। दूसरी ओर, कपिल सिब्बल ने हाईकोर्ट से याचिका वापस लेने की मांग की है।
सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कपिल सिब्बल ने सवाल उठाए है कि ED ने मेमो में गिरफ्तारी का टाइम 10 बजे का दिखाया, जबकि हेमंत सोरेन को शाम 5 बजे गिरफ्तार किया गया था। मामला गंभीर है। इसके जवाब में वकील सॉलिसिटर जनरल ने दलील दी कि हेमंत सोरेन पर भी बहुत गंभीर आरोप लगे हैं।
हेमंत सोरेन ने दर्ज कराई ED के खिलाफ FIR
हेमंत सोरेन ने जमीन घोटाले में ED की कार्रवाई से खफा होकर ED के खिलाफ ही FIR दर्ज करा दी है। उनकी तरफ से STSC थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय कथित जमीन घोटाले की जांच कर रहा है। हेमंत सोरेन पर मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप हैं।
इस मामले की जांच करते हुए ED ने गत 29 जनवरी को हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित घर में रेड मारी थी। इस दौरान करीब 36 लाख कैश और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए थे। इसी छापेमारी के खिलाफ हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय पर FIR दर्ज कराई है।
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
13 mins agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
1 hr agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
2 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
3 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
4 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
4 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
4 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
5 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
5 hrs agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines