Jharkhand News: एक चूक ने छीनी 6 जिंदगियां, जानें झारखंड के गिरिडीह में कैसे हुआ भयंकर हादसा?

Road Accident in Jharkhand: बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में 6 लोगों की जान चली गई। एक गलती ने झटके में दोनों वाहनों पर सवार लोगों को मौत की नींद सुला दिया। आइए जानते हैं कि हादसा कब, कहां और कैसे हुआ?

Bike Scorpio Collision

Bike Scorpio Collision

Jharkhand Giridih Bike Scorpio Fierce Collision: झारखंड के गिरिडीह में एक चूक से 6 लोगों की जान चली गई। हादसा बीती रात करीब 2 बजे मधुबन थाना क्षेत्र में आने वाले लट्टकट्टो इलाके में हुआ। डुमरी-गिरिडीह रोड पर पुलिस पिकेट के पास बाइक और स्कॉर्पियो कार आपस में भिड़ गईं। हादसा गलत दिशा में ड्राइविंग करने के कारण हुआ।

विज्ञापन

हादसे में बाइक और स्कॉर्पियो सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। बाइक पर 2 लोग सवार थे और स्कॉर्पियो में 4 लोग थे, जिनके शव स्कॉर्पियो काटकर निकाले गए। हादसे की सूचना राहगीरों ने डुमरी SDPO सुमित कुमार को दी और उन्होंने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया और गाड़ियों को जब्त किया।

विज्ञापन

मारे गए 4 लोग एक दूसरे के रिश्तेदार

SDPO सुमित कुमार के अनुसार, स्कॉर्पियो आ रही थी और बाइक जा रही थी। जब बाइक कार के पास से निकली तो मोड़ होने के कारण बाइक की साइड स्कॉर्पियो को लग गई। इससे स्कॉर्पियो का बैलेंस बिगड़ा होगा और वह सड़क से उतरकर पेड़ से भिड़ गई। टक्कर लगने के बाद बाइक में भी आग लग गई थी। दोनों बाइक में सवार होकर पारसनाथ स्टेशन से घर लौट रहे थे। स्कॉर्पियो पर धनबाद का नंबर है और कार सवार लोग गिरिडीह से ईसरी जा रहे थे।

विज्ञापन

हादसे में मारे गए स्कॉर्पियो सवार लोगों की पहचान गिरिडीह के इसरी बाजार निवासी 40 वर्षीय सोमेश चंद्र, रिश्तेदार गुलाब कुमार और मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दायरे में आने वाले गांव दरियापुर निवासी 21 वर्षीय गोपाल कुमार के रूप में हुई। बाइक सवार युवकों के नाम मधुबन थाना क्षेत्र के धावाटांड़ आतकी निवासी 55 वर्षीय हुसैनी मियां और छछन्दो पंचायत के लेडवा निवासी 26 वर्षीय बबलू मांझी के रूप में हुई।

विज्ञापन

गिरिडीह में ही एक और हादसा हुआ

गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका- मुंडरो रोड स्थित बिहारो के पास भी बीती रात एक हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई और एक शख्स घायल हुआ, जिसे हजारीबाग के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के नाम आशीष कुमार और अभिषेक कुमार है और दोनों चचेरे भाई थे। घायल युवक का नाम बिहार निवासी संदीप ठाकुर पुत्र विजय ठाकुर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ