'सत्ता में भले न हों, पर समझौता नहीं करेंगे', कांग्रेस के स्थापना दिवस पर खरगे की विरोधियों को दो टूक

Congress 140th Foundation day: इंडियन नेशनल कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि कांग्रेस केवल राजनीति पार्टी नहीं, एक विचारधारा है और विचाराधाराएं सदा जिंदा रहती हैं.

Congress 140th Foundation day
विज्ञापन

Congress 140th Foundation day: कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जोर देकर कहा कि जो कहते हैं कि कांग्रेस का अंत हो गया है, उन्हें बताना चाहता हैं कि पार्टी की शक्ति भले ही पहले से कम हो गई है लेकिन हौसला अभी भी बुलंद है. कांग्रेस ने कभी समझौता नहीं किया, न संविधान से, न गरीबों के अधिकारों से और न ही धर्मनिरपेक्षता से. कांग्रेस सत्ता में भले ही न हो, लेकिन समझौता नहीं करेंगे. मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली के इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस को भारत की आत्मा की आवाज बताया और कहा कि है जो पार्टी हर कमजोर, वंचित और मेहनती व्यक्ति के साथ खड़ी रही है.

यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह के RSS-BJP की तारीफ वाली पोस्ट पर कैसे बंटी कांग्रेस? भाजपा ने बयान को बताया ‘ट्रुथ बम’

विज्ञापन

कांग्रेस ने कभी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगे

अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कहते हैं कि कांग्रेस ने कभी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगे. कभीमंदिर-मस्जिद के नाम पर नफरत नहीं फैलाई. कांग्रेस एकजुट करती है. भाजपा बांटती है. कांग्रेस ने धर्म को केवल आस्था तक सीमित रखा. बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोगों ने धर्म को राजनीति में घसीट लिया. आज भाजपा सत्ता में है, लेकिन उसके पास सच्चाई नहीं है. कभी आंकड़े छिपाए जाते हैं, कभी संविधान बदलने की बातें होती हैं.कभी जनगणना रोक दी जाती है, जो लोग आज इतिहास पर भाषण दे रहे हैं, उनके पूर्वज इतिहास से भाग रहे थे. कांग्रेस एक राजनीति दल ही नहीं विचारधारा है और विचारधाराएं कभी नहीं मरतीं.

राहुल गांधी बोले-कांग्रेस भारत की आत्मा की आवाज

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है जो हर कमजोर, वंचित और मेहनती व्यक्ति के साथ खड़ी रही है. X पर पोस्ट शेयर कर राहुल गांधी ने संकल्प लिया कि सत्य, साहस की लड़ाई को और भी मजबूती से लड़ेंगे और संविधान को घृणा, अन्याय और तानाशाही से बचाएंगे. उन्होंने सभी कार्यकतार्ओं को कांग्रेस के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. इससे पहले वरिष्ठ नेताओं ने इंदिरा भवन में ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया. संबोधन में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूत संगठन की आवश्यकता पर बल दिया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ