Plane Crash in Toronto: क्रैश लैंडिंग के बाद कैसे पलट गया था विमान? इनसाइड वीडियो ने रिवील किया

Canada Plane Crash Video

विमान पलटते ही अंदर बैठे लोग भी उलटे हो गए थे।

Plane Crash in Toronto Inside Video: कनाडा के टोरंटो में पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग के बाद विमान के अंदर का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि विमान पलट गया तो सीटें भी रिवर्स हो गईं। सीटों पर बैठे लोग भी उलटे हुए हैं। गनीमत रही कि सीट बेल्ट बंधी थीं, क्योंकि लैंडिंग हो रही थी। अगर विमान आसमान से नीचे गिरता, जब पैसेंजर बिना सीट बेल्ट के और आराम की स्थिति में होते हैं तो सभी पैसेंजर्स मारे जाते, लेकिन यह किसी चमत्कार से कम नहीं कि क्रैश लैंडिंग और विमान में आग लगने के बाद भी उसमें सवार 80 लोगों की जान बच गई। सभी को मामूली चोटें लगीं। ऐसे में जहां विमान हादसा होने का कारण बर्फीली हवाएं रहीं, वहीं 80 लोगों की जान भी इसी बर्फ के कारण बची, क्योंकि ठंडी बर्फ ने आग को ज्यादा भड़कने नहीं दिया, जिस वजह से विमान में किसी तरह का धमाका नहीं हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

रनवे पर जमी बर्फ के कारण क्यों हुआ हादसा?

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, डेल्टा एयरलाइंस के CRJ-900 जेट प्लेन की फ्लाइट एंडेवर 4819 क्रैश हुई है। यह फ्लाइट ने 76 पैसेंजर्स और 4 क्रू मेंबर्स के साथ मिनियापोलिस के सेंट पॉल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ हुई थी, लेकिन कनाडा में टोरंटो के पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग करते समय फ्लाइट क्रैश हो गई।

हादसा खराब मौसम और रनवे पर जमी बर्फ के कारण हुआ। रनवे की सड़क पर बर्फ की परत जमी थी, जिससे रनवे की सड़क और विमान के टायरों के बीच घर्षण कम हो गया और टायरों की पकड़ जमीन से कमजोर हो गई। इस वजह से पहिए सड़क पर फिसलने लगे और इस दौरान पायलट ने विमान को कंट्रोल करने के लिए ब्रेक लगाया तो वह क्रैश हो गया।

विज्ञापन

जांच टीम ने बरामद किया विमान का ब्लैक बॉक्स

रिपोर्ट के अनुसार, हादसे की जांच कर रही टीम ने जेट प्लेन का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है। परिवहन सुरक्षा बोर्ड के सदस्य इस बात की जांच कर रहे हैं कि डेल्टा एयरलाइन की एंडेवर एयर सहायक कंपनी का जेट प्लेन CRJ-900 देश के सबसे बड़े शहर टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त क्यों हो गया? बोर्ड के वरिष्ठ जांचकर्ता केन वेबस्टर ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर को एजेंसी की लैंब में भेजा जाएगा, ताकि पता लगाया जा सके कि मिनियापोलिस-सेंट पॉल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से टोरंटो के लिए उड़ी फ्लाइट 4819 में क्या हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ