दिल्ली में इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रोटेस्ट के दौरान पिछले दिनों दिल्ली पुलिस और आम जनता के बीच कई हिंसक झड़पें हुई. सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आई हैं. इन वीडियो में आम जनता और दिल्ली पुलिस दोनों के साथ आपस में खींचातानी और बदसलूकी देखने को मिल रही है. ऐसे में आज विश्व पोस्ट दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस ने नागरिकों के लिए एक खुला पत्र लिखा है.
दिल्ली पुलिसा का भावुक संदेश
दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकांउट एक्स और इंस्टाग्राम दोनों पर इस भावुक संदेश को शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में ‘सभी नागरिकों के लिए एक खुला पत्र, क्योंकि हर वर्दी, हर राय और हर मतभेद से ऊपर, हम सब सबसे पहले इंसान हैं’. लिखा है. पोस्ट की गई लेटर की फोटो में ‘प्रिय नागरिक, आपकी आवाज आपका हक है, और आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज. यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार है, अपने लोग हैं. फर्क सिर्फ यूनिफॉर्म का है, इंसानियत का नहीं’ लिखा है. संदेश के अंत में विद केयर, दिल्ली पुलिस लिखा है.
ये भी पढ़ें – पुलिस ने नहीं दी CJP को प्रदर्शन की मंजूरी, दिल्ली के सभी बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर पुलिस का संदेश
दिल्ली पुलिस ने विश्व पोस्ट दिवस पर जंतर-मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट से जोड़ते हुए इस संदेश को शेयर किया है. इस पोस्ट में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के आधिकारिक एक्स अकाउंट को भी टैग किया गया है. इसके साथ ही शेयर की गई फोटो पर दिल्ली जंतर मंतर की तस्वीर वाला स्टैम्प लगा है. बता दें कि, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने इजाजत नहीं दी है.
संबंधित खबरें
दिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
3 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
4 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
5 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
7 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
7 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
7 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
10 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
10 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
10 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines