जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जोरदार धमाका, 21 साल के युवक की मौत, भाई घायल
Edited By Bhola Sharma

Jammu Kashmir
Edited By Bhola Sharma

Jammu Kashmir
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को एक घर में हुए धमाके में एक युवक की मोत हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर रुप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद बताया कि एक जंग लगी लोहे की छड़ जंगल से लेकर आए। उसे वे खोल रहे थे, तभी धमाका हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह पूरा मामला छातरू के सिंबोल गांव का है। मोहम्मद अब्बास नायक के घर में बुधवार दोपहर अचानक धमाका हुआ। इससे आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मौके की स्थिति को देखकर सभी सन्न रह गए। अब्बास के दो बेटे 21 साल का शबीर अहमद और 18 साल का यासीन घायल पड़े थे। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां शबीर को मृत घोषित कर दिया गया। यासीन का इलाज चल रहा है।
J&K | One person died and one sustained minor injuries in an explosion in Simbol village of Kishtwar district. Reportedly both brothers had gone to jungle where they found one abandoned rod-like rusted object which they brought home and it exploded in the kitchen while they were… pic.twitter.com/kuANNJKwC4
— ANI (@ANI) April 19, 2023
किश्तवाड़ के एसएसपी खलील पोसवाल ने बताया कि जांच करने पर पता चला है कि दोनों भाई जंगल गए थे। वहां उन्हें लोहे की रॉड मिली। जिस पर जंग लगा था। वे उसे घर उठा लाए। घर के किचेन में उसे वे गर्म कर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी विस्फोट हो गया। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की जांच जारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: