जस्टिस वर्मा पर सरकार सख्त, इस्तीफे के बाद भी महाभियोग की तैयारी!

जस्टिस वर्मा द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बावजूद केंद्र सरकार उनके खिलाफ हटाने की संवैधानिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के मूड में है. जानकारी के अनुसार, अभी तक उनके इस्तीफे को मंजूरी नहीं मिली है.

justice vermma

जस्टिस वर्मा द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बावजूद केंद्र सरकार उनके खिलाफ हटाने की संवैधानिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के मूड में है. जानकारी के अनुसार, अभी तक उनके इस्तीफे को मंजूरी नहीं मिली है.

विज्ञापन

दरअसल, पूरा विवाद उस घटना के बाद शुरू हुआ था जब जस्टिस वर्मा के सरकारी आवास पर आग लगने की घटना सामने आई थी. सूत्रों के अनुसार, आग बुझाने के दौरान बड़ी मात्रा में जले हुए नोट मिलने का मामला सामने आया, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक और न्यायिक गलियारों में हलचल मचा दी थी. मामले को गंभीर मानते हुए इसकी जांच के लिए एक विशेष समिति गठित की गई थी.

विज्ञापन

जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दी है. हालांकि रिपोर्ट को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि समिति ने मामले में लगे आरोपों और परिस्थितियों को गंभीर माना है.

सूत्रों के अनुसार, सरकार आगामी मॉनसून सत्र में जस्टिस वर्मा को पद से हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव संसद में ला सकती है. सरकार का मानना है कि इतने गंभीर मामले में केवल इस्तीफे के आधार पर कार्रवाई रोकना गलत संदेश दे सकता है.

विज्ञापन

सरकारी सूत्रों का कहना है कि मोदी सरकार इस कार्रवाई के जरिए भ्रष्टाचार और जवाबदेही के मुद्दे पर “जीरो टॉलरेंस” का संदेश देना चाहती है. सरकार इसे संस्थागत पारदर्शिता और जवाबदेही से भी जोड़कर देख रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ