Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Jammu & Kashmir: जम्मू कश्मीर के किशतवाड़ में भारतीय सेना का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर 4 मई को क्रैश कर गया था। इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई थी। रक्षा अधिकारियों ने बताया है कि घटना के मद्देनजर एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों के संचालन को एतिहात के तौर पर रोक दिया गया है
भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टरों से जुड़ी दो दुर्घटनाओं के बाद एक महीने से अधिक समय तक हेलिकॉप्टरों को मैदान में उतारा गया था। गुरुवार सुबह सेना के तीन अधिकारी हेलिकॉप्टर से जा रही थे, इसी दौरान उनका हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद हेलिकॉप्टर चिनाब नदी में गिर गया।
In view of the crash in which one Army jawan lost his life on May 4, operations of the ALH Dhruv choppers have been halted as a precautionary measure by the force: Defence officials
The choppers had been grounded for more than a month after two accidents involving helicopters… https://t.co/eHO791EmWF pic.twitter.com/sYw9tOjdnb
— ANI (@ANI) May 6, 2023
भारतीय सेना का ALH ध्रुव हेलिकॉप्टर आखिर हादसे का शिकार कैसे हुआ, इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है। हादसे के पीछे खराब मौसम को भी कारण बताया जा रहा है। बता दें कि ध्रुव हेलिकॉप्टर में 12 जवान बैठ सकते हैं। 52.1 फीट लंबा और 16.4 फीट ऊंचा ध्रुव हेलिकॉप्टर की अधिकतम स्पीड 291 किमी प्रति घंटा है। 20 हजार फीट की ऊंचाई तक जाने की क्षमता वाला ये हेलिकॉप्टर एक बार में 630 KM तक उड़ान भी भर सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।