Jammu Kashmir Congress: भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू-कश्मीर पहुंचने से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि जम्मू कश्मीर कांग्रेस (Jammu Kashmir Congress) की ओर से भाजपा के पूर्व नेता और मंत्री चौधरी लाल सिंह को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अनुमति दी गई है, जिसके बाद से दीपिका नाराज थीं।
दीपिका बोलीं- वैचारिक आधार पर छोड़ रही हूं पार्टी
ट्विटर पर दीपिका पुष्कर नाथ ने कहा कि वह वैचारिक आधार पर पार्टी छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि 2018 में कठुआ में आठ साल की लड़की से बलात्कार मामले में आरोपियों को बचाने वालों में चौधरी लाल सिंह शामिल थे। उन्होंने कहा कि चौधरी लाल सिंह के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अनुमति के बाद मेरे पास इस्तीफा देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है।
दीपिका पुष्कर नाथ ने ट्वीट किया, “लाल सिंह ने बलात्कारियों को बचाने के लिए जम्मू-कश्मीर के पूरे क्षेत्र को बांट दिया था और भारत जोड़ो यात्रा बिलकुल इसके विपरीत है। यात्रा का उद्देश्य देश को जोड़ना है। वैचारिक आधार में मैं ऐसे किसी भी व्यक्ति के साथ कोई मंच शेयर नहीं कर सकती।
बता दें कि 2018 में कठुआ मामले के दौरान जम्मू-कश्मीर में भाजपा और पीडीपी गठबंधन वाली सरकार थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सरकार में वन मंत्री रहे चौधरी लाल सिंह को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया था। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी जहां फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला संजय राउत, एमवाई तारिगामी, महबूबा मुफ्ती विभिन्न स्थानों पर यात्रा में शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
CEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
1 hr agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
3 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
4 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
4 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
5 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
5 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
7 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
7 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines