जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद सुरक्षा बलों की ओर से घाटी से आतंकियों का सफाया और उसके नेटवर्क को ध्वस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में बडगाम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के 3 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। साथ ही हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए।
जम्मू कश्मीर में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान जारी है। इस दौरान बडगाम पुलिस ने मगाम के कावूसा नरबल इलाके से प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मुजामिल अहमद, इश्फाक पंडित (दोनों अगलार पट्टन के निवासी) और मुनीर अहमद निवासी मीरीपोरा बीरवाह के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : कश्मीर के त्राल में ढेर हुए 3 आतंकियों का ड्रोन Video आया सामने, शेड में छिपकर बैठे थे
आतंकी के सहयोगियों के पास से हथियार बरामद
जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आतंकी सहयोगियों के पास से एक पिस्तौल, एक हथगोला सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। इस संबंध में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन मगाम में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
लश्कर आतंकी आबिद कयूम लोन के संपर्क में थे गिरफ्तार लोग
जांच में पता चला कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के आबिद कयूम लोन के साथ संबंध थे, जो लश्कर का आतंकी था और 2020 में पाकिस्तान भाग गया था। माना जाता है कि लोन स्थानीय युवाओं को आतंकी की ट्रेनिंग देता था। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि गिरफ्तार किए गए सहयोगी उसके कहने पर काम कर रहे थे, जिसमें आतंकवाद से संबंधित ऑपरेशनों को अंजाम देने और अधिक युवाओं को चरमपंथ की ओर आकर्षित करने की योजना थी।
यह भी पढ़ें : ‘सेना को करीब आने दो’, बहन बोली- सरेंडर कर दो; त्राल में मारे गए आतंकी आमिर का आखिरी Video आया सामने
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
55 mins ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
2 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
3 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
3 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
3 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
4 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
4 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
4 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
5 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines