---विज्ञापन---

देश angle-right

Jammu and kashmir: पुलिस ने पकड़े हिजबुल मुजाहिदीन के 3 आतंकी, रच रहे थे साचिश..

Jammu and kashmir: कुलगाम पुलिस ने शनिवार को तीन आतंकी धर-दबोचे हैं। यह तीनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सक्रिय सदस्य हैं। इनकी पहचान शोपियां निवासी एम. अब्बास वागे, गौहर अह मीर और निसार आह शेख के रूप में हुई है। बड़ी मात्रा में हथियार बरामद  पुलिस ने आतंकियों से 1 पिस्टल, 2 पिस्टल […]

---विज्ञापन---

Jammu and kashmir: कुलगाम पुलिस ने शनिवार को तीन आतंकी धर-दबोचे हैं। यह तीनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सक्रिय सदस्य हैं। इनकी पहचान शोपियां निवासी एम. अब्बास वागे, गौहर अह मीर और निसार आह शेख के रूप में हुई है।

बड़ी मात्रा में हथियार बरामद 

पुलिस ने आतंकियों से 1 पिस्टल, 2 पिस्टल मैगजीन और 13 जिंदा पिस्टल राउंड बरामद किए गए। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार इनपुट मिला था कि आतंकी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर तीनों को पकड़ा गया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

रच रहे थे साजिश

पुलिस के अनुसार तीनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। इसके लिए वह अपनी आकाओं के निर्देश का इंतजार कर रहे थे। घाटी में कानून व्यवस्था बिगाड़ना और विस्फोटकों का उपयोग करना उनकी मंशा थी। उनसे बरामद हथियार कहां से आए हैं इस बारे में पता लगाया जा रहा है।

First published on: Feb 18, 2023 08:03 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola