5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान होगा आज, ECI ने शाम 4 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, आचार संहिता होगी लागू

Election Commission Press Conference: भारतीय चुनाव आयोग आज 5 राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने इसके लिए आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

Election Commission Press Conference

चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल तैयार कर लिया है।

Election Dates Announcement: देश में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखें का ऐलान आज होगा। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी करेगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार संबोधित कर सकते हैं। वहीं तारीखों का ऐलान होते ही आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।

विज्ञापन

पांचों राज्यों में मतदान कितने चरणों में हो सकते?

सूत्रों के अनुसार, पांचों राज्यों में मतदान प्रक्रिया कम चरणों में पूरी करने की योजना चुनाव आयोग की है, यानी विधानसभा चुनाव 2021 की तुलना में इस बार मतदान के चरणों की संख्या कम रह सकती है। पिछली बार पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में वोटिंग हुई थी, लेकिन इस बार चरण कम होंगे। वहीं इस बार केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ाई जाएगी। खासकर पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष और हिंसा रहित चुनाव और मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

विज्ञापन

विधानसभा का कार्यकाल का कब खत्म होगा?

बता दें कि पांचों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 के बीच खत्म हो रहा है। इसलिए वर्तमान चुनाव प्रक्रिया अप्रैल और मई में संपन्न होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 15 जून तक सभी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई, तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई, असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई, केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई और पुदुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को खत्म होगा।

असम के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा

बता दें कि कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 126 में से 65 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं गठबंधन के सहयोगी दलों के लिए 15 सीटों छोड़ी हैं। कांग्रेस ने गत 3 मार्च को 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। 14 मार्च शनिवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दोनों सूची जारी की। साथ ही बताया कि असम में कांग्रेस विधायक दल के नेता देबब्रत सैकिया नाजिरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी रण में उतरेंगे। असम में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा बर्चला निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ