भारत-नेपाल मैत्री होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन, कई पदाधिकारियों ने लिया भाग

इस अवसर पर वृंदावन से आए कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली भी खेली गई,भगवान पशुपतिनाथ से रुद्राक्ष माला नेपाल से भेट में सभी समिति के सदस्यों को पहनाई गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया.

Holi Milan
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित भारत-नेपाल मैत्री होली मिलन समारोह के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन तुलसीपुर स्थित मधुरिमा मिलन हॉल में किया गया. कार्यक्रम में नेपाल से बड़ी संख्या में व्यापारी संगठनों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया.

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भारत नेपाल की सांस्कृतिक विरासत, हिंदुत्व के सोलह संस्कार, सीमा सुरक्षा समरसता, आपसी सद्भाव और सनातन जागृति के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए तथा भारत-नेपाल के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर बल दिया. कार्यक्रम का आयोजन भारत-नेपाल मैत्री समिति के द्वारा किया गया.

विज्ञापन

इस अवसर पर वृंदावन से आए कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली भी खेली गई,भगवान पशुपतिनाथ से रुद्राक्ष माला नेपाल से भेट में सभी समिति के सदस्यों को पहनाई गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया.

कार्यक्रम में भारत नेपाल मैत्री समिति के सदस्य डॉ विशाल मिश्रा, ,राम कुमार गुप्ता ,बबलू आर्य , श्याम सुंदर , विशुनदेव गुप्ता , राजू गुप्ता , जसवंत यादव, वैभव, गोयल , जिला संघ चालक अभिमन्यु, सरोज, अमित, कार्यवाह किरीटमणि, उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, राम शरण गुप्ता , राधेश्याम जितेंद्र वर्मा, शिवम पांडे , ध्रुव चेयरमैन प्रिंस, वर्मा, शिवपुरा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, पप्पू सिंह अभिषेक, राकेश पटवा तथा नेपाल से आए देउखुरी उद्योग वाणिज्य संघ लमही, दांग (नेपाल) के अध्यक्ष कमल जंग सिंह ठकुरी, केशवराज पोखरेल, महिला उपाध्यक्ष शारदा सुबेदी, महासचिव हरि थापा, बसन्त कुमार भण्डारी, सचिव गणेश घिमिरे, लुमाकान्त बोहरा, अनिल कुमार मन्त्री,शिवु खनाल सहित व्यापारिक, युवा,कृषि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सैकड़ों लोग एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम को ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ