Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

कांग्रेस ने इजरायल-हमास संघर्ष के बीच किया सीजफायर का आह्वान, फिलिस्तीन को दिया समर्थन

Israel-Hamas Conflict : कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सोमवार को इजरायल की सेना और हमास आतंकवादी समूह के बीच तत्काल रूप से सीजफायर का आह्वान किया है, कांग्रेस ने फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए कहा कि हम लम्बे समय से फिलिस्तीनी लोगों के लिए उनकी जमीन और अधिकारों के पक्षधर हैं। कमेटी ने कहा कि सभी […]

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Oct 9, 2023 19:30
Congress Working Commette Meeting

Israel-Hamas Conflict : कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने सोमवार को इजरायल की सेना और हमास आतंकवादी समूह के बीच तत्काल रूप से सीजफायर का आह्वान किया है, कांग्रेस ने फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए कहा कि हम लम्बे समय से फिलिस्तीनी लोगों के लिए उनकी जमीन और अधिकारों के पक्षधर हैं। कमेटी ने कहा कि सभी को गर्व से जीने का अधिकार है।

कांग्रेस का फिलिस्तीन को समर्थन

कमेटी की और से एक बयान में कहा गया कि हम तत्काल रूप से सीजफायर का आह्वान करते हैं, वर्तमान स्थितियों को जन्म देने वाले सभी मुद्दों पर दोनों देशों को बैठकर बात करनी चाहिए । बता दें कि इससे एक दिन पहले पार्टी इजरायल के लोगों पर क्रूर हमलों की निंदा की थी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि उनकी पार्टी का हमेशा मानना ​​रहा है कि इजरायलियों की राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को सुनिश्चित करते हुए फिलिस्तीन के लोगों की लीगल डिमांड्स को बातचीत के माध्यम से पूरा किया जाना चाहिए।

---विज्ञापन---

गाजा में चारों ओर तबाही

हमास के आतंकियों की ओर से शनिवार सुबह-सुबह इजरायल में किए गए हमले के बाद दुनिया के देशों की नजरें पूरे घटनाक्रम पर टिक गईं। दोपहर होते-होते इजरायल ने भी युद्ध का एलान कर दिया। इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पर जमकर बमबारी की। कई बिल्डिंग और कार्यालयों को निशाना बनाया। उसकी ओर से की गई कार्रवाई के बाद गाजा में चारों ओर तबाही दिखी।

First published on: Oct 09, 2023 06:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.