---विज्ञापन---

देश angle-right

गृह मंत्रालय ने इस IPS को सस्पेंड करने के दिए आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

IPS Dr A. Koan: गृह मंत्रालय की ओर से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी डॉ. ए. कोआन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया गया है। कोआन एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन पर गोवा के एक नाइट क्लब में एक […]

---विज्ञापन---

IPS Dr A. Koan: गृह मंत्रालय की ओर से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी डॉ. ए. कोआन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया गया है। कोआन एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन पर गोवा के एक नाइट क्लब में एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा था।

---विज्ञापन---

गृह मंत्रालय के आदेश में आईपीएस को बिना अनुमति के हेडक्वार्टर छोड़ने पर रोक लगाई गई है। इससे पहले डॉ. कोआन को गोवा DIG पद से हटा दिया गया था। वह दिल्ली पुलिस में भी अहम पदों पर रहे। ये मुद्दा गोवा विधानसभा में भी उठाया गया था। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है। महिला को दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। वह गोवा घूमने गई थी। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था। गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विधायक विजय सरदेसाई द्वारा सदन में मामला उठाए जाने के बाद सावंत ने राज्य विधानसभा में कहा- ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: I.N.D.I.A अलायंस में टूट! कांग्रेस के इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी हुई बेहद खफा

---विज्ञापन---

क्या है पूरा मामला? 

ये घटना गोवा के बागा-कैलंगुट स्थित एक नाइट क्लब में हुई थी। वह कथित तौर पर शराब में धुत थे। इस दौरान उनकी एक महिला से कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला ने डीआईजी के थप्पड़ मार दिया। फिर क्लब में जमकर हंगामा हुआ। महिला के साथ दुर्व्यहार करने वाला आईपीएस का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। ये आईपीएस दिल्ली पुलिस में डीपीसी, ट्रैफिक और एडिशन डीसी ट्रैफिक भी रह चुके हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 16, 2023 10:48 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola