Budget 2024: एक करोड़ टैक्सपेयर्स के लिए खुशखबरी, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं होने पर भी कैसे होगा फायदा?

Budget 2024-25: वित्तमंत्री ने रूफटॉप सोलर एनर्जी स्कीम को लेकर भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास के लिए अलग से आवास योजना शुरू की जाएगी।

Budget 2024-25

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

Budget 2024 one crore taxpayers benefit: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय अंतरिम बजट पेश कर दिया है। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट था। हालांकि इसमें कोई बहुत बड़ा ऐलान नहीं हुआ। आयकर देने वालों को कोई राहत नहीं मिली क्योंकि आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बावजूद इसके एक करोड़ करदाताओं को फायदा होगा। सरकार पुरानी बकाया प्रत्यक्ष कर मांगों को वापस लेगी। वहीं इंपोर्ट ड्यूटी के लिए भी सामान्य दरें बरकरार रखी गई हैं।

विज्ञापन

बजट भाषण में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 1962-2010 तक 25 हजार रुपये तक की बकाया प्रत्यक्ष मांगों और 2010-11 से 2014-15 तक 10 हजार रुपये तक की बकाया मांगों को वापस लिया जाएगा। बता दें कि आयकर टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन

बढ़ाई जाएगी बंदरगाह कनेक्टिविटी

विज्ञापन

वहीं लोकसभा ने वित्त विधेयक 2024 पारित किर दिया है। सदन 2 फरवरी को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वित्तमंत्री ने कहा कि घरेलू पर्यटन के के लिए, लक्षद्वीप सहित हमारे द्वीपों पर बंदरगाह कनेक्टिविटी, पर्यटन बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन

वित्तमंत्री ने और क्या-क्या ऐलान किया

वित्तमंत्री ने रेलवे में तीन कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया। निर्मला सीतारमण ने कहा कि विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए राज्य में कई विकास और विकास-सक्षम सुधारों की आवश्यकता है। उनको समर्थन देने के लिए इस वर्ष 50-वर्षीय ब्याज मुक्त ऋण के रूप में 75,000 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है। वित्तमंत्री ने कहा कि नमो भारत और मेट्रो ट्रेन पर फोकस होगा। उन्होंने पीएम सूर्योदय योजना के तहत एक करोड़ घरों पर सोलर लगाए जाने की बात कही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ