उत्तर भारत में 'कश्मीरी ठंड', माइनस में तापमान, इन 5 राज्यों में तूफान भी बरपाएगा कहर; IMD का रेड अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam : देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं भीषण ठंड पड़ रही है तो कहीं जमकर बादल बरस रहे हैं। एक बार फिर तूफान कहर बरपाने के लिए आ रहा है। इसे लेकर आईएमडी ने चेतावनी भी जारी की है।

Delhi NCR Cold Waves Air Quality Index

कोल्ड वेव का अलर्ट जारी। (File Photo)

Cold Wave Rain Alert : उत्तर भारत में ‘कश्मीरी ठंड’ पड़ रही है। जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम जारी है। तापमान तेजी से गिरकर माइनस में पहुंच गया है। दक्षिण के राज्यों में एक बार फिर तूफान कहर बरपा सकता है, जहां जमकर बादल बरसेंगे। कई राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा छा रहा है और शीतलहर चल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

आईएमडी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 2-3 दिनों के दौरान कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी। देश के मैदानी इलाकों में पंजाब के जालंधर में स्थित आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन पर सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, और छत्तीसगढ़ में भीषण ठंड पड़ेगी। त्रिपुरा, मेघालय और ओडिशा में घना कोहरा 50-200 मीटर तक दर्ज किया गया।

विज्ञापन

जानें कितना गिरा तापमान?

विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे 5 डिग्री सेल्सियस या उससे कम है, जबकि यूपी और एमपी में पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात में भी पारा गिर गया है। आईएमडी ने घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है। देर रात और सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

विज्ञापन

आईएमडी ने बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया। दक्षिण अंडमान सागर के आसपास 14 दिसंबर को साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके 15 दिसंबर को लो प्रेशर एरिया बनने और अगले 48 घंटे में तमिलनाडु तटों की ओर बढ़ने के आसार हैं। इसकी वजह से दक्षिण के राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी और जमकर बारिश होगी। तमिलनाडु और पुडुचेरी में 16 से 18 दिसंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि केरल में 17-18 दिसंबर को जमकर बादल बरसेंगे। आंध्र प्रदेश में 16-17 को, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 15 दिसंबर को बरसात होने के आसार हैं।

विज्ञापन

जानें दिल्ली एनसीआर का कैसा रहा मौसम?

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम पारा क्रमशः 20 से 23 डिग्री और 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच है। हालांकि, अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा और अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा। दिन में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। शाम और रात में धुंध रहने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ