---विज्ञापन---

देश angle-right

कौन हैं वो 4 एस्ट्रोनॉट, जो Gaganyaan Mission के लिए चुने गए, PM मोदी ने की चारों से मुलाकात

India's First Manned Space Mission Gaganyaan: इसरो के गगनयान मिशन पर भेजे जाने वाले चारों एस्ट्रोनॉट आज दुनिया से रूबरू हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारों से मुलाकात करके उनके नाम दुनिया को बताए। मिशन की तैयारियां चल रही हैं। अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। साल 2025 तक मिशन को लॉन्च करने का प्रोग्राम है।

---विज्ञापन---

India’s First Manned Space Mission Gaganyaan: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के गगनयान मिशन को ताजा अपडेट सामने आया है। इस ने अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले 4 एस्ट्रोनॉट सेलेक्ट कर लिए हैं और उनकी ट्रेनिंग भी शुरू हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तिरुवनंतपुरम में इसरो के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में इन चारों अंतरिक्ष यात्रियों से मुलाकात की और दुनिया को इनसे रूबरू कराया। चारों के नामों की घोषणा करते हुए उन्हें गगनयान मिशन के पैच प्रदान किए।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

चारों अंतरिक्ष यात्रियों के नाम ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला हैं। चारों अंतरिक्ष यात्री भारतीय वायुसेना के पायलट हैं, जिन्हें बेंगलुरु में इसरो के एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में तैयारी कराई जा रही है।

 

---विज्ञापन---

रूस में एक साल का प्रशिक्षण ले चुके अंतरिक्ष यात्री

---विज्ञापन---

साल 2018 में गगनयान मिशन का ऐलान हुआ था। इसके बाद 2019 में अंतरिक्ष यात्रियों की तलाश शुरू की गई। अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए कई लोगों ने नॉमिनेशन दिए, जिनमें से 100 लोगों का टेस्ट लिया गया। इनमें से  12 लोगों को सेलेक्ट किया गया। कई लेवल की टेस्टिंग के बाद 4 लोगों को मिशन के लिए फाइनल किया गया।

सितंबर 2019 में सेलेक्शन प्रोसेस बेंगलुरु के इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (IAM) में पूरा किया गया, जो भारतीय वायु सेना (IAF) का सेंटर है। साल 2020 की शुरुआत में इसरो ने प्रारंभिक प्रशिक्षण के लिए चारों लोगों को रूस भेजा, लेकिन कोविड-19 के कारण ट्रेनिंग देर से शुरू हुई और साल 2021 में पूरी हुई।

---विज्ञापन---

इस बीच इसरो ने CE20 क्रायोजेनिक इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जो अब मेगा गंगायान मिशन के लिए तैयार हैं।

 

---विज्ञापन---

PM मोदी करेंगे मिशन की तैयारियों की समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु के दौरे पर हैं। वे सबसे पहले तिरुवनंतपुरम गए और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) में गगनयान मिशन की तैयारियों की समीक्षा की। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में 3 उद्घाटन भी किए। गगनयान मिशन पर भेजे जाने वाले 4 अंतरिक्ष यात्रियों को दुनिया के सामने पेश किया। PM मोदी ने उन्हें मिशन पैच देकर आगे की तैयारियों के लिए शुभकामनाएं भी दी।

First published on: Feb 27, 2024 07:21 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola