Mizoram Railway: हेवेन ऑफ नॉर्थईस्ट यानी मिजोरम, जिसके नाम एक और बड़ी सफलता जुड़ गई है। भारत में जहां हर तरफ लोग ट्रेन से सफर कर रहे हैं, वहीं आइजोल में अभी तक रेल नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन अब आजादी के 75 से ज्यादा साल के बाद मिजोरम की राजधानी आइजोल तक ट्रेन पहुंच गई है। यह कदम राज्य के लिए कई तरह से खास है। एक तरफ कनेक्टिविटी मजबूत होगी, तो दूसरी तरफ पूरे राज्य का विकास होगा। जानिए इसका रूट क्या है होगा और इसके शुरू होने से राज्य में क्या बदलाव आएंगे?
ये भारत के दिलों से जोड़ने वाला- अश्विनी वैष्णव
इसके बनने से एक नहीं कई राज्य एक साथ जुड़ सकेंगे। नॉर्थ ईस्ट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) के.के. शर्मा इस पर कहते हैं कि ‘इस ट्रैक के शुरू होने से त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और अब मिजोरम इन चार राज्यों की राजधानियां देश के मुख्य रेल नेटवर्क से जुड़ चुकी हैं।’ दूसरी तरफ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रोजेक्ट को ‘भारत के दिलों से जोड़ने वाला’ बताया। उन्होंने कहा कि ‘यह बहुत जल्द ही आम यात्रियों के लिए भी शुरू हो जाएगा।’ बता दें कि अभी प्रोजेक्ट पूरा हुआ है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।
सुरक्षा के लिहाज से कितना जरूरी?
आइजोल से म्यांमार बॉर्डर की सुरक्षा के लिहाज से भी इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस ट्रैक से सुरक्षा बलों को बॉर्डर के क्षेत्रों तक पहुंचने में आसानी होगी। इससे किसी भी आपात स्थिति में सही समय पर मदद मिल सकेगी। पूर्वोत्तर में कुछ ऐसे संगठन हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए चुनौती बने रहे हैं। इससे उन पर भी नजर रखी जा सकेगी। दरअसल, रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां इसके लिए मिलकर काम कर सकती हैं।
हाई सिक्योरिटी से होगी पैनी नजर
इसके अलावा, मिजोरम के आसपास के क्षेत्रों में ड्रग्स, हथियार और मानव तस्करी पर भी कुछ हद तक लगाम लगाई जा सकेगी। इसके लिए रेलवे लाइन को हाई-अलर्ट जोन में रखा जा सकता है। यहां पर ज्यादा सिक्योरिटी करके निगरानी बढ़ाई जाएगी। ड्रोन और CCTV के जरिए भी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इस पर सफर करने वाले यात्री पूरी तरह से सेफ रहेंगे, क्योंकि यहां रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के अलावा भी सुरक्षा एजेंसियां नजर रखेंगी।
बता दें कि इस प्रोजेक्ट की आधारशिला पीएम मोदी ने रखी थी, जिसमें 5,022 करोड़ रुपयों की लागत लगी है। इसमें बने स्टेशन भविष्य में मिजोरम के विकास में मदद करेंगे।
संबंधित खबरें
भारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
38 mins ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
1 hr agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
2 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
5 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
7 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP सांसद राधा मोहन सिंह फिर से संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
11 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
12 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines