भारतीय मां-बेटे की हुई घर वापसी, 1 साल से पाकिस्तान की जेल में थे बंद

पति की मौत के बाद कनाडा जाने की ख्वाहिश रखने वाली एक महिला को ट्रैवल एजेंट ने चूना लगा दिया था। इसकी वजह से वह गलती से पाकिस्तान पहुंच गई थी। पाकिस्तान में उसे और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उस महिला और उसके बेटे की घर वापसी हो गई है। पढ़िए पूरा मामला।

pakistan india border
विज्ञापन

Mother-Son Came To India After A Year In Pakistani Jail : पाकिस्तान ने 1 भारतीय महिला और उसके नाबालिग बेटे को अट्टारी वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ के हवाले कर दिया। ये दोनों अवैध रूप से पाकिस्तान में घुसने के अपराध में एक साल से पाकिस्तानी जेल में बंद थे। उनकी सजा की अवधि पूरी होने के बाद पाकिस्तान ने उन्हें भारत वापस लौटाया है। महिला की पहचान वाहिदा बेगम और उनके बेटे की पहचान फैज खान के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों मानव तस्करी के शिकार हुए थे। दोनों को अफगानिस्तान से चमन बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान में घुसते समय गिरफ्तार किया गया था।

Advertisment

कनाडा जाने का था प्लान, पहुंच गईं पाकिस्तान

असम के नगांव जिले की रहने वाली वाहिदगा बेगम ने पाकिस्तान में पुलिस को बताया था कि कि साल 2022 में पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे के साथ कनाडा जाने का प्लान बनाया था। उन्होंने कथित तौर पर अपनी संपत्ति बेची और इससे मिला पैसा एक ट्रैवल एजेंट को दिया जिसने उन्हें रिलोकेट करने का वादा किया था। उनकी यात्रा दुबई से शुरू हुई थी और वहां से वह अफगानिस्तान पहुंचीं। यहां से एजेंट उनके पैसे और पासपोर्ट लेकर गायब हो गया और वाहिदा और उनका बेटा वहीं फंस गया। यहां से भारत लौटने की कोशिश में वह पाकिस्तान पहुंच गई थीं।

भारत ने उठाया था पाक सरकार के सामने केस

वाहिदा ने बताया कि बाद में कई महीने बाद हमारी नागरिकता वेरिफाई करने की प्रक्रिया शुरू हुई और उसके बाद कौंसुलर एक्सेस मिली। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में उनके वकील ने भारत में रह रही उनकी मां को इस मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद वाहिदा के परिवार ने दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन और इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन से संपर्क किया और दोनों की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई। भारतीय हाई कमीशन ने यह मामला पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के सामने उठाया था। बुधवार को वाहिदा अपने बेटे के साथ भारत आ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ