भारतीय सेना का एयर डिफेंस सिस्टम और मजबूत होने जा रहा है. सेना ने भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ लगभग 30 हजार करोड़ रुपये में अनंत शस्त्र सरफेस टू एयर मिसाइल वेपन सिस्टम खरीदने का टेंडर दिया है.
इसे पहले QRSAM (Quick Reaction Surface to Air Missile) कहा जाता था. यह नई मिसाइल प्रणाली खासतौर पर पाकिस्तान और चीन की तरफ से हवाई खतरों को रोकने के लिए बनाई गई है. इसका काम भारत की सीमा की रक्षा करना होगा. थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी लगातार स्वदेशीकरण पर जोर दे रहे हैं. आने वाले समय में जोरावर लाइट टैंक और अन्य स्वदेशी एयर डिफेंस प्लेटफॉर्म भी सेना में शामिल किए जाएंगे.
ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका
ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तानी ड्रोन हमलों का जवाब देने में सेना की एयर डिफेंस (AAD) ने अहम भूमिका निभाई थी. फिलहाल AAD भारतीय वायुसेना के साथ मिलकर MRSAM और आकाश जैसी प्रणालियों का इस्तेमाल हवाई खतरों से निपटने के लिए करता है.
मिली जानकारी के अनुसार, अनंत शस्त्र की 5 से 6 रेजिमेंट खरीदी जाएंगी और इन्हें पाक-चीन की सीमाओं पर तैनात किया जाएगा.
क्या है अनंत शस्त्र की खासियत?
अनंत शस्त्र की खासियत यह है कि ये चलते फिरते भी दुश्मन के टारगेट को निशाना बना सकता है. साथ ही बहुत कम समय में फायर कर सकता है. इसकी मारक क्षमता लगभग 30 किलोमीटर (जमीन से हवा में) तक है. अनंत शस्त्र अब सेना के आकाशतीर और मीडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (MRSAM) को और अधिक मजबूत करेगा. बता दें कि अनंत शस्त्र की दिन और रात दोनों में टेस्टिंग की जा चुकी है और ये टेस्टिंग सफल रही.
यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले के बाद बंद किए गए 7 पर्यटन स्थलों को खोलने की मिली मंजूरी, LG सिन्हा ने दिए आदेश
सेना को मिलेंगे और भी स्वदेशी हथियार
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि आने वाले समय में सेना को नए रडार, शॉर्ट रेंज एयर वेपन और लेजर से चलने वाले एंटी ड्रोन सिस्टम भी मिलेंगे.
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
1 hr agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
2 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
3 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
4 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
4 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
5 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
5 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा CM ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 2 रिजनल अफसरों को सस्पेंड किया
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines