हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'जब नाश मनुज पर छाता है...', रामधारी सिंह दिनकर की कविता के साथ इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर का Video किया शेयर

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहरा गया था। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर कैसा चलाया गया था, इसे लेकर भारतीय सेना ने एक नया वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
Operation Sindoor

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले इंडियन आर्मी ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता के साथ ऑपरेशन सिंदूर का एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें दिखाया गया है कि भारतीय सुरक्षा बलों ने कैसे पाकिस्तान के नापाक हमलों को न सिर्फ विफल किया, बल्कि मुंहतोड़ जवाब भी दिया।

इंडियन आर्मी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो शेयर किया और लिखा- ‘आकाशे शत्रुन् जहि’, यह आर्मी एयर डिफेंस का ध्येय वाक्य है। ‘आकाशे शत्रुन् जहि’ का अर्थ है- आकाश में ही शत्रु को मार दो। रामधारी सिंह दिनकर की कविता के साथ ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो साझा किया गया है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला संदेश

विज्ञापन

जानें रामधारी सिंह दिनकर की कविता का क्या है मतलब?

‘जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है’, यह रामधारी सिंह दिनकर की कविता ‘रश्मिरथी’ की फेसम पंक्ति है। यह श्लोक दुर्योधन के चरित्र का वर्णन करता है, जो कृष्ण के शांति प्रस्ताव को अस्वीकार करने और युद्ध को चुनने में विवेक खो देता है। अर्थात्, भगवान श्रीकृष्ण दुर्योधन को समझाते हैं कि उन्हें पांडवों को आधा राज्य या कम से कम पांच गांव दे देना चाहिए। दुर्योधन श्रीकृष्ण के शांति प्रस्ताव को अस्वीकार कर देता है और युद्ध का मार्ग चुनता है, क्योंकि उसका विवेक नष्ट हो जाता है।

एयर मार्शल ने रामचरित मानस की सुनाईं पंक्तियां

एयर मार्शल एके भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं आपको रामचरित मानस की कुछ पंक्तियां याद दिलाऊंगा, याद कीजिए वह पंक्ति- ‘विनय न माने जलधि जड़, गए तीनि दिन बीति। बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीत’। समझदार के लिए इशारा काफी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘भय बिनु होय न प्रीत…’, एयर मार्शल ने रामचरित मानस का दोहा पढ़कर पाकिस्तान को दी चेतावनी, बोले- हम अगले मिशन के लिए तैयार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola