जम्मू-कश्मीर में सेना आतंकियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। खबर है कि सेना ने एक और आतंकी का घर ढहा दिया है। ऐसे में अब तक सेना 9 आतंकियों के घर जमींदोज कर चुकी है। जानकारी के अनुसार सेना बीती रात से रविवार सुबह तक 4 आतंकियों के घर ढहा चुकी है। इसमें लश्कर, जैश और टीआरएफ आतंकियों के घर शामिल हैं।
न्यूज24 के संवाददाता ने बताया कि सेना ने एक रात में 4 आतंकियों के घर ध्वस्त किए हैं। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी फारूक अहमद जोकि कुपवाड़ा के कलारूस का रहने वाला था सेना ने उसका घर रात में ध्वस्त कर दिया। वह फिलहाल अभी पाकिस्तान में है। सेना ने शोपियां जिले में सक्रिय आतंकी अदनान शफी डार पुत्र मोहम्मद शफी डार का घर ध्वस्त किया है। अदनान 2024 से लश्कर और टीआरएफ से जुड़ा है। तीसरा घर आतंकी जमीन अहमद शीर गोजरी का था। जो कि नाज कॉलोनी बांदीपोरा का रहने वाला था। वह 2016 से ही सक्रिय आतंकी था। वही चौथा आतंकी आमिर नजीर वानी का है। जोकि खासीपोरा त्राल के जिला पुलवामा का रहने वाला है। वह 2024 में आतंकी बना और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था।
ये भी पढ़ेंः झेलम ‘संजीवनी’ तो घोंट भी सकती है दम; जानें पाकिस्तान के लिए कितनी अहम है ये नदी
60 से अधिक जगहों पर छापेमारी
सेना के अधिकारियों की मानें तो जो भी लोग आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं उनके खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी। जम्मू -कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि आंतकियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए शनिवार को श्रीनगर में 60 से अधिक जगहों पर छापेमारी की गई है। पुलिस के अनुसार यह छापेमारी हथियार, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद करने के लिए की गई। बता दें कि कश्मीर में पहलगाम हमले के बाद से ही सेना सुपर एक्टिव मोड में है। कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। कुलगाम में आतंकियों के 2 मददगारों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने घाटी में एक्टिव 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट जारी की है।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में दवाइयों की किल्लत, चीन-रूस से मांग रहा भीख, भारत ने रोकी सप्लाई
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
2 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
3 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
3 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
5 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
6 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines