आर्मी चीफ मनोज पांडे का आज लद्दाख दौरा, गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से सैन्य वापसी का लेंगे जायजा

Lieutenant General Manoj Pandey

नई दिल्ली: आर्मी चीफ मनोज पांडे (Lieutenant General Manoj Pandey) आज लद्दाख दौरे पर रहेंगे। गोगरा और हॉटस्प्रिंग्स पीपी-15 के क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों ने नियोजित तरीके से हटने के दौरान आर्मी चीफ का ये दौरा बेहद मत्वपूर्ण है। दरअसल चीन के साथ तनाव बढ़ने के साथ ही एलएसी के दोनों तरफ भारत और चीन ने हजारों की संख्या में सैनिक तैनात किए। जिसकी वजह से पिछले दो साल से दोनों देशों के बीच गतिरोध बना हुआ था।

सहमति बनने के बाद भारत और चीन के सैनिकों ने पीछे हटना शुरु किया है इस प्रक्रिया को 12 सितंबर तक पूरा किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना अपनी टुकड़ी को करम सिंह हिल की ओर पीछे ले जा सकती है, जबकि चीनी सेना उत्तर की ओर चीनी इलाके में वापसी कर सकती है।

इससे पहले शुक्रवार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स पर 8 सितंबर से ही दोनों सेनाओं की ओर से पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और 12 सितंबर तक दोनों सेनाएं इस जगह को खाली कर देंगी। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी है कि पूरे क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से सैनिकों को हटाया जाएगा और वापस अपने क्षेत्र में बुलाया जाएगा।

आपको बता दें कि उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से होना जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के शामिल होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि सबकुछ ठीक रहा तो यहां दोनों नेताओं के बीच मुलाकात भी हो सकती है। हालांकि इसकी अभी अधिकारीक पुष्टी नहीं हुई है।

गौरतलब है कि पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद पांच मई, 2020 को पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध शुरू हो गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ