---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

‘सत्ता के नशे में इतने चूर हैं कि जंगलराज भी जनता राज दिख रहा है’, नीतीश पर विजय सिन्हा का तंज

सौरभ कुमार, पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। बिहार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता के नशे में इतने चूर हैं कि उन्हें जंगलराज भी जनता राज दिख रहा है। विजय सिन्हा ने दावा किया कि बिहार में जो नई सरकार […]

---विज्ञापन---

सौरभ कुमार, पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। बिहार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता के नशे में इतने चूर हैं कि उन्हें जंगलराज भी जनता राज दिख रहा है।

विजय सिन्हा ने दावा किया कि बिहार में जो नई सरकार बनी है, उससे अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। बिहार में आए दिन अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। सिन्हा ने कहा कि राज्य में हत्या, लूट चरम पर है और नीतीश कुमार इसे जनता राज बता रहे हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें आर्मी चीफ मनोज पांडे का आज लद्दाख दौरा, गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से सैन्य वापसी का लेंगे जायजा

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनके भतीजे जो उपमुख्यमंत्री हैं, उन्होंने पहले ही कहा था कि नीतीश कुमार बड़े बेशर्म मुख़्यमंत्री हैं। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को कुर्सी कुमार और पलटू राम भी बताया था। सिन्हा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को शर्मसार किया है।

---विज्ञापन---

बिहार में शराब माफिया और पुलिस की साठगांठ है: विजय सिन्हा

सिन्हा ने कहा कि बिहार को जंगलराज से निकालने में काफी लोगों ने बलिदान दिया था। नीतीश कुमार ने उन सभी लोगों के बलिदान का अपमान किया है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में शराब माफिया और पुलिस की सांठगांठ है, उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस को बालू और दारू से फुर्सत नहीं है।

विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार अब थक चुके हैं और वे सत्ता में बैठने के उपयुक्त नहीं है। नीतीश कुमार ने बिहार को कलंकित करने का काम किया है। उन्होंने नीतीश कुमार से अपील की कि बिहार को बख्श दीजिए।

---विज्ञापन---

लालू यादव रिमोट से चला रहे हैं बिहार सरकार

विजय सिन्हा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रिमोट से बिहार सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गठन में लालू यादव बड़े भाई की भूमिका में हैं जो छोटे भाई नीतीश कुमार को रिमोट कंट्रोल से कंट्रोल कर रहे हैं।

अभी पढ़ें मिशन 2024 में जुटा विपक्ष, फारूक अब्दुल्ला के आवास पर आज विपक्षी दलों की अहम बैठक

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा कि लालू जब चाहते हैं, तब नीतीश कुमार को साथ रखते हैं, जब चाहते है, देश भ्रमण पर भेज देते हैं। दोनों ने मिलकर जनता को बेवकूफ बनाया है। विजय सिन्हा ने ये भी कहा कि बहुत जल्द नीतीश कुमार को राजद प्रधानमंत्री का सपना दिखा कर सत्ता से बाहर कर देगी और खुद लालू यादव बिहार में सरकार चलाएंगे।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 09, 2022 02:08 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola