7000KM का सफर, पथरीले रास्ते, 52 वायु योद्धा...जानें कब से शुरू होगी Wings of Glory थंडर कार रैली

Himalayan Thunder Car Rally: भारतीय वायुसेना के अधिकारियों का स्पेशल कार रैली निकलने वाली है, जो 7 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। उबड़ खाबड़ और पथरीले रास्तों को पार करती हुई रैली वापस दिल्ली लौटेगी। रास्ते में वायु योद्धा देश का मान बढ़ाएंगे।

Car Rally

Car Rally

Wings of Glory Himalayan Thunder Car Rally: भारतीय वायुसेना की हिमालयन थंडर रैली Wings of Glory शुरू होने वाली है, जिसे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली थोइस से तवांग तक 7000 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी। एयरफोर्स की महिला अधिकारियों समेत 52 वायु योद्धा इस रैली में हिस्सा लेंगे। 16 पड़ावों पर रुकते हुए वे 20 जगहों पर युवाओं से इंट्रैक्शन भी करेंगे। कार रैली को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा एक अक्टूबर को दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन

8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस पर थोइस (सियाचिन के रास्ते में भारतीय सैनिकों का ट्रांजिट हॉल्ट) से रैली को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह जगह समुद्र तल से 3068 मीटर ऊपर दुनिया के सबसे ऊंचे एयरफोर्स स्टेशनों में से एक है। 9 अक्टूबर को लद्दाख के उप-राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा लेह के पोलो मैदान में कार रैली का स्वागत करेंगे और इसे आगे की यात्रा के लिए रवाना करेंगे। यह रैली 13 नवंबर तक दिल्ली लौट आएगी। यहां देश के नेशनल लीडर्स और आर्मी ऑफिसर रैली का स्वागत करेंगे और इसका औपचारिक समापन कराएंगे।

विज्ञापन

वायुसेना का कार रैली निकालने का यह मकसद

एयरफोर्स सूत्रों के अनुसार, कार रैली का मकसद युवाओं को प्रेरित करना है। युवाओं को वायुसेना में शामिल होने के लिए आकर्षित करना और इसकी उपलब्धियों से युवाओं को अवगत कराना है। भारतीय वायुसेना इस कार रैली की आयोजक है। रैली के दौरान वायु योद्धा 1948 में शुरू हुए कश्मीर अभियान, 1965, 1971, 1999 के युद्ध, बालाकोट हमले और केदारनाथ आपदा बचाव अभियान के बारे में युवाओं को बताया जाएगा।

विज्ञापन

निर्मलजीत सिंह सेखों, अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा, कारगिल नायक स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा की बहादुरी की कहानियां सुनाई जाएंगी। इस रैली को हिंदी में ‘वायु वीर विजेता’ रैली कहा जाता है। इसे हिमालयन थंडर और विंग्स ऑफ ग्लोरी कार रैली जैसे टैग भी दिए गए हैं। 16 पड़ावों पर वायु योद्धा कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों और युवाओं के साथ बातचीत करेंगे। आखिर में तवांग में वायुसेना का झंडा फहराया जाएगा। तवांग छठे दलाई लामा का जन्मस्थान और तिब्बत के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध मठ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ