---विज्ञापन---

Video: Landslide देख घुटने लगेंगी सांसें; धनबाद में कोयला खदान में धमाके के साथ दरका मलबे का ‘पहाड़’

Landslide Video Viral: कोयला खदान में हुए लैंडस्लाइड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेज धमाके के साथ कोयले का मलबा नीचे आता दिखाई दे रहा है। इतना काला धुंआ आसमान में छा गया है कि देखकर सांसें घुटने लगेगा।

Coal Mine Landslide Video Viral (अरुण कुमार तिवारी): देश के कोयलांचल में पहली बार लैंडस्लाइड हुआ है और पहली बार ही इतना भीषण लैंडस्लाइड हुआ कि देखकर किसी की भी सांसें अटक जाएं। जी हां, झारखंड के धनबाद में बस्ताकोला क्षेत्र स्थित राजापुर आउटसोर्सिंग परियोजना के तहत चल रही माइनिंग के दौरान भूस्खलन हुआ। अचानक तेज आवाज और भयंकर विस्फोट के साथ कोयले के मलबे का ढेर भरभरा कर गिर गया।

जैसे ही मलबा नीचे आया, उसक आंधी में उड़कर 3 खनन कर्मी दूर जाकर गिरे। मुख्तार और शुभम नामक मतदूर उड़कर दूर जा गिरे और दोनों चोटिल हो गए। दोनों का इलाज जोड़ाफाटक रोड स्थित एक नर्सिंग होम में कराया गया। बताया जा रहा है कि खदान से पानी निकालने के लिए पंपिंग का कार्य जारी था। ठेकाकर्मी मुख्तार, शुभम, शंभु चौहान, कृष्णा महतो और सुनील चौहान काम कर रहे थे, तभी वहां अचानक लैंडस्लाइड होने से मलबा नीचे आ गिरा।

---विज्ञापन---

 


2 महीने पहले बंद किया गया था खनन कार्य

---विज्ञापन---

मिली जानकारी के अनुसार, जिस समय लैंडस्लाइड हुआ, उससे एक मिनट पहले ही कैंटर लेकर ड्राइवर अंदर घुसा था, लेकिन मलबा देखकर वह वाहन छोड़कर भाग गया। मलबा गिरते समय हुई जोरदार आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। उन्होंने विस्फोट से उड़ने वाले काले धुएं और धूलकण का गुबार आसमान में फैला देखा तो घबरा गए। धूलकण उड़कर झरिया, धनबाद, भूली और बरवाअड्डा के आसमान में फैल गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट और लैंडस्लाइड की आवाज इतनी तेज थी कि मानो बम फट गया हो। वहीं लैंडस्लाइड के बाद खदान की गैलरियों में पानी भर गया। लाखों रुपये की एक खराब मशीन और 5 मोटरपंप पानी में डूब गए। साथ ही खदान के अंदर जाने का मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। सूचना मिलते ही बस्ताकोला महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा और राजापुर कोलियरी के पीओ केके सिंह मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।

---विज्ञापन---

DGMS के निर्देशक (माइनिंग) मनोज कुमार साहू भी मौके पर पहुंचे। बता दें कि 2 महीने पहले ही कार्य अवधि समाप्त होने के कारण यहां खनन कार्य बंद कर दिया गया था।

First published on: Sep 28, 2024 12:14 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola