---विज्ञापन---

देश angle-right

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, इन इलाकों से रात को नहीं गुजरेंगी ट्रेनें

India-Pak Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे के मुताबिक, पाकिस्तान से सटे जम्मू और पंजाब के बॉर्डर एरिया में रात को ट्रेनें नहीं गुजरेंगी।

---विज्ञापन---

India-Pak Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे के मुताबिक, पाकिस्तान से सटे जम्मू और पंजाब के बॉर्डर एरिया में रात को ट्रेनें नहीं गुजरेंगी। इन एरिया के स्टेशनों पर भारी पुलिस बल को भी तैनात किया जाएगा।

ट्रेनों का रीशेड्यूल होगा जारी 

जानकारी के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव चल रहा है। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ले जम्मू और पंजाब के बार्डर एरिया में रात को ट्रेन नहीं गुजारने का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, अमृतसर, बटिंडा, फिरोजपुर, जम्मू जैसे जगहों से रात को गुजरने वाली ट्रेनों को अब रीशेड्यूल किया जाएगा।

---विज्ञापन---

सुबह के समय गुजरेंगी ट्रेने 

रेलवे के मुताबिक, इन जगहों से गुजरने वाली ट्रेनों को रीशेड्यूल करके सुबह के समय चलाया जाएगा। अगर आने वाले दिनों में तनाव ज्यादा बढ़ता है तो इन ट्रेनों पर बैठक कर आगे का फैसला लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि बॉर्डर एरिया में जो ट्रेनें रात को पहुंच रही थीं, अब वो सुबह के समय वहां पहुंचेंगी।

Train list

---विज्ञापन---

छोटी दूरी की ट्रेनें कैंसिल

रेलवे ने जम्मू और पंजाब के बाॅर्डर एरिया से छोटी दूरी पर चलने वाली सभी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। अगले आदेश तक इन सभी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रेलवे के अगले आदेश तक ये ट्रेनें बंद ही रहेंगी। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव खत्म होने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।

---विज्ञापन---

रेलवे के फैसले से ये ट्रेने होंगी प्रभावित

भारतीय रेलवे के इस फैसले के बाद बॉर्डर एरिया से गुजरने वाली करीब 22 ट्रेने प्रभावित होंगी। हालांकि यात्रियों को लाने के लिए रेलवे ने स्पेशन ट्रेन दिन में चलाने का फैसला किया है। वहीं दिन में चलने वाली सभी ट्रेनें जैसे चलती थी वैसे ही चलेंगी।

First published on: May 10, 2025 02:59 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola