भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को किया आमंत्रित, जानिए क्या है मामला

SCO Meeting, Bilawal Bhutto, Pakistani Foreign Minister, Bilawal Bhutto in India, India-pakistan ties, Goa
विज्ञापन

नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को आमंत्रित किया है। भारत के विदश मंत्री एस जयशंकर की ओर से इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के ज़रिए ये न्योता भेजा गया है। दरअसल गोवा में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक होने वाली है। इसी बैठक के लिए बिलावल भुट्टो को भी न्योता भेजा गया है।

शंघाई सहयोग संगठन में भारत और पाकिस्तान के अलावा चीन, रूस, क़ज़ाख़स्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान शामिल हैं। इस बैठक के लिए चीन और रूस समेत दूसरे मध्य एशियाई देशों के विदेश मंत्रियों को भी निमंत्रण भेजे गए हैं। हालांकि भारत का पाकिस्तान के मंत्री को न्योता भेजना अहम है। हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच रिश्ता ठीक नहीं है।

विज्ञापन

बिलावल भुट्टो ने कुछ ही दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जिस तरह से बेहद आपत्तिजनक बयान दिए थे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने पिछले साल दिसंबर में संयुक्त राष्ट्र की बैठक के दौरान एक प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी पर बेहद निजी हमला करते हुए आपत्तिजनक बातें कही थीं। भुट्टो ने कहा था, “ओसामा बिन लादेन मर चुका है, लेकिन गुजरात का कसाई जिंदा है और वह भारत का प्रधानमंत्री है।” इस बयान की चौतरफा आलोचाना हुई थी। भारत ने पाकिस्तान से इसे लेकर कड़ी आपत्ति जाताई थी।

विज्ञापन

भारते के आमांत्रण को बिलावल भुट्टो स्वीकार कर लेते हैं तो ये बीते 12 वर्षों में किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पहला भारत दौरा होगा। इससे पहले हिना रब्बानी खार साल 2011 में भारत आई थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ