Arif Khan
आरिफ खान मंसूरी को डिजिटल मीडिया में करीब 15 वर्षों का अनुभव है . वर्तमान में न्यूज24 की डिजिटल विंग में कार्यरत हैं. इससे पहले देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं.
Read More---विज्ञापन---
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के बयान पर पटलवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री दावोस में पिकनिक मनाने गए हैं. बता दें, सीएम फडणवीस विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए दावोस गए हुए हैं.
अमृता ने मीडिया से कहा, ‘मैं उनकी (राउत की) भाषा कभी समझ नहीं पाती. लेकिन मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि जो कोई पिकनिक के लिए जाता है, वह भारत और महाराष्ट्र में निवेश लाने और रोजगार बढ़ाने के लिए सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक रोजाना सम्मेलन और बैठकें नहीं करता है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘इसलिए मुझे लगता है कि उनका यह बयान, उनके बाकी सभी बयानों की तरह निराधार है.’
अमृता ने कहा कि दावोस में WEF एक अंतरराष्ट्रीय मंच है जहां हर देश के लोग अपने देश के बारे में बात करने या व्यापारिक अवसर तलाशने जाते हैं. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि वहां भारत के हर राज्य के मुख्यमंत्री को जाना चाहिए.
संजय राउत ने मांग की थी कि दावोस की यात्रा करने वाले नेताओं के यात्रा खर्च का सार्वजनिक खुलासा किया जाए. राउत ने कहा था कि भारत के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री दावोस में पिकनिक मना रहे हैं. भारतीय दृष्टिकोण से दावोस सम्मेलन हास्यास्पद है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।