इस राज्य में सोशल मीडिया यूज नहीं कर पाएंगे 16 साल से कम उम्र के बच्चे? बैन लगाने पर चल रहा मंथन

ऑस्ट्रेलिया ने महीने पहले 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टिकटॉक, एक्स (ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब एवं स्नैपचैट जैसे प्रमुख ऐप्स पर सख्त बैन लगा दिया गया.

SOCIAL MEDIA.jpg
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने कुछ महीने पहले 16 साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूज करने पर बैन लगा दिया था. ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले के दुनियाभर में सराहना हुई, हालांकि कई लोगों ने अपना विरोध भी जाहिर किया. हालांकि सरकार के फैसले का स्थानीय नागरिकों ने भी स्वागत किया. अब कुछ ऐसा ही फैसला भारत के एक राज्य में भी लागू हो सकता है. जी हां, भारत में बच्चों के बीच स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के इस्तेमाल का क्रेज बढ़ता जा रहा है. खुद माता-पिता ही अपने बच्चों की जिद के आगे झुक जाते हैं और उनके हाथ में स्मार्टफोन पकड़ा देते हैं.

इस राज्य में भी बैन हो सकता है सोशल मीडिया


हालांकि आने वाले समय में अब आंध्र प्रदेश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन लग सकता है. आंध्र प्रदेश सरकार 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही है. राज्य के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) के इतर ब्लूमबर्ग को दिए साक्षात्कार में इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

सोशल मीडिया का बच्चों पर बुरा प्रभाव


उन्होंने उल्लेख किया कि नाबालिग बच्चे सोशल मीडिया पर उपलब्ध अनियमित सामग्री को समझने में कठिनाई महसूस करते हैं, जो उनके मानसिक एवं भावनात्मक विकास को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है. लोकेश ने कहा,’एक निश्चित आयु से कम बच्चों को इन प्लेटफॉर्म्स पर उपस्थित नहीं होना चाहिए. वे किस तरह के कंटेंट से रूबरू हो रहे हैं, इसका सही आकलन नहीं कर पाते. मजबूत कानूनी प्रावधानों की जरूरत है.’

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के हालिया कदम से प्रेरित है, जहां कुछ माह पूर्व 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टिकटॉक, एक्स (ट्विटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब एवं स्नैपचैट जैसे प्रमुख ऐप्स पर सख्त बैन लगा दिया गया. वहां नए अकाउंट बनाने के साथ-साथ पुराने खातों को भी बंद करने का प्रावधान है. आंध्र सरकार इसी मॉडल का गहन अध्ययन कर रही है. देशभर में बच्चों के बीच स्मार्टफोन एवं सोशल मीडिया का अंधा इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ