जम्मू-कश्मीर में 200 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवानों की गई जान और 7 घायल

Indian Army Doda Accident: भारतीय सेना के जवान हादसे का शिकार हुए हैं. डोडा में उनका वाहन खाई में गिर गया और बुरी तरह डैमेज हो गया. हादसे में वाहन में सवार जवान बुरी तरह घायल हुए, जिन्हें रेस्क्यू करके अस्पताल ले जाया गया है.

accident in doda.jpg

Accident in Doda: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. सेना के जवानों से भरा वाहन खाई में गिर गया है. हादसे में 10 जवानों की जान चली गई है और 7 गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा भभद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप इलाके में हुआ है, जिसके बारे में पता चलते ही लोगों, पुलिस और सेना ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया.

विज्ञापन

बुलेट प्रूफ वाहन हुआ हादसे का शिकार

बता दें कि घायल जवानों को पहले मौके पर ही प्राथमिक प्राथमिक उपचार दिया गया और एयरलिफ्ट करके उधमपुर ले जाया गया. हादसे का शिकार हुआ सेना का वाहन बुलेट प्रूफ था. वाहन में कुल 17 जवान सवार थे और एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रहे थे कि वाहन से ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और वाहन 200 फीट गहरी खाई में गिर गया. वाहन खाई में लुढ़कककर पलटियां खाते हुए खाई में गिरा.

विज्ञापन

मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराए घायल

सेना के अधिकारियों ने बताया कि हादसा भदरवाह सब-डिवीजन के थानाला में हुआ है. जान गंवाने वाले सैनिकों के शव बरामद हो गए हैं, वहीं घायलों को एयरलिफ्ट करके उधमपुर मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया गया है. सेना का काफिला डोडा में भदरवाह के चंबा रोड से गुजर रहा था, लेकिन इस रास्ते की हालत काफी खस्ता और पत्थराें से भरा है, जिस वजह से सेना का वाहन हादसे का शिकार हुआ.

9 महीने पहले भी हुआ था ऐसा हादसा

बता दें कि पिछले साल ऐसे 2 हादसे हुए थे. एक हादसा 4 मई 2025 को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में हुआ था, तब सेना का वाहन 600 मीटर गहरी खाई में गिरा था. इस हादसे में 3 जवानों अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर की जान गई थी. दूसरा हादसा 24 दिसंबर को हुआ था, जब पुंछ जिले में आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिरी थी, जिसमें सवार 18 जवानों में से 5 जवानों की जान चली गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ