ट्रोल होने पर युवक ने दे दी जान, बस में लगा था छेड़छाड़ का आरोप; वीडियो बनाने वाली महिला गिरफ्तार

केरल के कोझिकोड में एक महिला शिमजिता मुस्तफा ने 42 वर्षीय व्यक्ति जिसका नाम दीपक यू बताया जा रहा है, के खिलाफ बस में यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. हालांकि इस मामले में अब पुलिस ने महिला शिमजिता मुस्तफा को हिरासत में ले लिया है.

kerela news

केरल के कोझिकोड में एक महिला शिमजिता मुस्तफा ने 42 वर्षीय व्यक्ति जिसका नाम दीपक यू बताया जा रहा है, के खिलाफ बस में यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. महिला ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया था जिसे दो मिलियन से ज्यादा बार देखा गया और इस पर भारी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किए. इस वीडियो में महिला ने ये दावा कि पय्यानूर रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक के भीड़भाड़ वाले रास्ते में दीपक ने उसके साथ कई बार अनुचित व्यवहार किया.

विज्ञापन

हालांकि इस मामले में अब पुलिस ने महिला शिमजिता मुस्तफा को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई उस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की है.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

वीडियो के सामने आने के बाद दीपक बुरी तरह से टूट गए थे. वहीं, कोझिकोड के गोविंदपुरम इलाके में अपने घर के कमरे में दीपक का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह जब उनके माता-पिता ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला. बाद में दरवाजा तोड़कर देखा गया तो दीपक मृत पाए गए. शुरुआत में पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन परिवार की शिकायत और सोशल मीडिया पर हुई घटनाएओं की समीक्षा के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया.

ऑनलाइन ट्रोलिंग ने ली बेटे की जान- माता-पिता

वहीं, दीपक के माता पिता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि महिला के आरोपों ने उनके बेटे की छवि पूरी तरह तबाह कर दी. परिवार का आरोप है कि ऑनलाइन पब्लिसिटी के लिए महिला ने उनके बेटे के चरित्र की हत्या की. दीपक के परिवार के लोगों ने यह भी कहा कि दीपक ने हमेशा आरोपों से इनकार किया था और वो कभी भी विवादों में नहीं रहे.

विज्ञापन

रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि वीडियो के सामने आते ही दीपक को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से मानसिक तनाव में चला गया और उसने आत्महत्या कर ली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ