---विज्ञापन---

देश angle-right

India Corona Update: भारत में कोरोना खत्म! 24 घंटे में कोरना के मात्र 33 से कम नए केस, 82 हुए ठीक

India Corona Update: भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक […]

---विज्ञापन---

India Corona Update: भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है। कल के मुकाबले देश में कोरोना के दैनिक मामले में आज भी गिरावट दर्ज की गई है। लगातार दूसरे दिन देश में कोरोना के 50 से भी कम दैनिक मामले सामने आए हैं।

24 घंटे में कोरोना के 33 नए केस आए
पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। कल के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 47 नए केस सामने आए हैं। अच्छी बात ये है कि इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से किसी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना के 47 नए केस सामने आए थे। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 14 की कमी दर्ज की गई है।

---विज्ञापन---

देश में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना के मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (27 June 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 33 नए केस सामने आए। मार्च 2020 के देश में एक दिन में कोरोना इतने कम नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से कहीं से भी किसी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है। वहीं इस दौरान देश में 82 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1,655 से बढ़कर 1,606 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 49 की कमी दर्ज की गई है।

देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,94,032 हुई 
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 94 हजार 032 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 60 हजार 523 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 903 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

---विज्ञापन---

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

  • अभी कुल एक्टिव केस- 1 हजार 606
  • अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 49 लाख 94 हजार 032
  • अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 44 लाख 60 हजार 523
  • अबतक कुल मौतें- 5 लाख 31 हजार 903

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट लगतारा बढ़ रहा है। फिलहाल रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

First published on: Jun 27, 2023 10:56 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola