हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Independence Day 2023: प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर डीपी बदली, स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों से की यह खास अपील

विज्ञापन
PM Narendra Modi

Independence Day 2023: भारत इस साल अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। भारत समेत दुनिया भर में लोग इस पावन पर्व को अपने-अपने तरीके से मनाने की तैयारी में जुटे हैं। वहीं देश में आज 13 अगस्त से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत हो गई है।

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने सोशल मीडिया खातों की डिस्प्ले प्रोफाइल (DP) को बदल दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने डीपी में राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगा की तस्वीर लगाई है।

इसके साथ प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने ट्वीट कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों से अपने सोशल मीडिया खातों की डीपी में तिरंगे की तस्वीर लगाने की भी अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘हर घर तिरंगा आंदोलन की भावना के साथ आइए हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी को बदलें और इस अनूठे प्रयास को अपना समर्थन दें। इससे हमारे प्यारे देश और हमारे बीच का बंधन और गहरा होगा।’

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर जाकर राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड करने की भी अपील की है। प्रधानमंत्री के इस अपील का सोशल मीडिया पर काफी असर भी दिखा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की डीपी बदलने की अपील के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी बदल रहे हैं।

आपको बता दें कि लाल किले पर भी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) की तैयारी जोरों पर है। लाल किले की प्राचीर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को देश को 10वीं बार संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola