Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के तीखे तेवर, 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें आईएमडी का वेदर अपडेट

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के मैदान राज्यों में अब गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। वहीं देश के 11 राज्यों में आज बारिश होने की संभावना है। वहीं बात करें पहाड़ों की तो हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है।

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: Mar 24, 2025 09:53
IMD Weather Forecast
IMD Weather Forecast

दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और एमपी में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम साफ रहने और तेज धूप के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो नये वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के कारण पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा तेज गर्मी के कारण मैदानी इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। आइये जानते हैं आज देश के राज्यों में मौसम कैसा रहेगा?

आज 11 राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज देश के 11 राज्यों में बारिश हो सकती है। जिनमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, मेघालय, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम में बारिश का अलर्ट है। वहीं देश के मध्य, उत्तर और पश्चिमी इलाके में आज मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तेज धूप खिली रहेगी, जिससे गर्मी बढ़ने के आसार है।

---विज्ञापन---

दिल्ली-एनसीआर-राजस्थान में तापमान बढ़ा

दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। दिन में मौसम साफ रहने और तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। उधर राजस्थान में भी लगातार मौसम बदल रहा है। 26 मार्च से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका ज्यादा असर नहीं होगा। प्रदेश के कुछ इलाकों में मामूली बारिश हो सकती है। प्रदेश में रविवार को अधिकतम तापमान में 1 से 3.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रविवार को बाड़मेर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली से यूपी तक भीषण गर्मी, फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

---विज्ञापन---

मध्यप्रदेश-पंजाब में गर्मी के तीखे तेवर

मध्यप्रदेश में मार्च के आखिरी दिनों में तेज गर्मी पड़ रही है। रविवार को रतलाम में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। हालांकि इसके कमजोर होने के कारण इसका असर नहीं होगा। पंजाब में आज अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश का औसत तापमान अब भी सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक बना हुआ है। बठिंडा में रविवार को 33.2 डिग्री तापमान रिकाॅर्ड किया गया। वहीं पंजाब के 6 जिलों में तापमान 30 डिग्री को पार कर गया।

पहाड़ों में आज सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

बात करें पहाड़ों की तो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 24 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 24 से 28 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 24 से 27 मार्च तक, उत्तराखंड में 26-27 मार्च को बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः राजीव चंद्रशेखर को केरल बीजेपी अध्यक्ष बनाने के पीछे क्या मायने?

First published on: Mar 24, 2025 08:32 AM

संबंधित खबरें