---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджреЗрд╢ angle-right

рджрд┐рд▓реНрд▓реА рд╕реЗ рдпреВрдкреА рддрдХ рднреАрд╖рдг рдЧрд░реНрдореА, рдлрд┐рд░ рдПрдХреНрдЯрд┐рд╡ рд╣реЛрдЧрд╛ рдкрд╢реНрдЪрд┐рдореА рд╡рд┐рдХреНрд╖реЛрдн, рдЗрди рд░рд╛рдЬреНрдпреЛрдВ рдореЗрдВ рдмрд╛рд░рд┐рд╢ рдХрд╛ рдЕрд▓рд░реНрдЯ

рдПрдХ рдмрд╛рд░ рдлрд┐рд░ рднреАрд╖рдг рдЧрд░реНрдореА рдХрд╛ рджреМрд░ рд╢реБрд░реВ рд╣реЛ рдЧрдпрд╛ рд╣реИред рджреЗрд╢ рдХреЗ рдЕрдзрд┐рдХрд╛рдВрд╢ рд╣рд┐рд╕реНрд╕реЛрдВ рдореЗрдВ рдЕрдЧрд▓реЗ 3-4 рджрд┐рдиреЛрдВ рдореЗрдВ рдЕрдзрд┐рдХрддрдо рддрд╛рдкрдорд╛рди рдореЗрдВ 2 рд╕реЗ 4 рдбрд┐рдЧреНрд░реА рд╕реЗрд▓реНрд╕рд┐рдпрд╕ рдХреА рдмрдврд╝реЛрддрд░реА рд╣реЛрдЧреАред рдПрдХ рдирдпрд╛ рдкрд╢реНрдЪрд┐рдореА рд╡рд┐рдХреНрд╖реЛрдн рдПрдХреНрдЯрд┐рд╡ рд╣реЛрдЧрд╛, рдЬрд┐рд╕рд╕реЗ рдХрдИ рд░рд╛рдЬреНрдпреЛрдВ рдореЗрдВ рдмрд╛рджрд▓ рдмрд░рд╕реЗрдВрдЧреЗред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Aaj Ka Mausam : दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। दिनभर तेज धूप निकल रही है, जिससे तापमान में वृद्धि हो रही है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ फिर एक्टिव होने वाला है, जिससे पहाड़ी राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे। साथ ही मैदानी इलाकों में हीटवेव की स्थित रहेगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य उत्तर प्रदेश और दूसरा पूर्वोतर असम के ऊपर स्थित है। नार्थ साउथ ट्रफ लो पश्चिम विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडु तक चल रहा है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात विरोधी परिसंचरण पूर्व और आसपास के पूर्वी प्रायद्वीपीय भारत तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी और भीषण बारिश होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : 10 फ्लाइट डायवर्ट, 2 की मौत, कई घर क्षतिग्रस्त; इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ होगी बारिश

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी में 40-50 किमी की स्पीड से हवाएं चलेंगी और बिजली-गरज के साथ बरसात होगी। साथ ही ओले भी गिरेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश, छतीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में तेज हवाओं के साथ जमकर बादल बरसेंगे। दक्षिण तमिलनाडु और केरल में इसका असर दिखेगा। अरुणाचल प्रदेश में 28-29 मार्च को भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

नया पश्चिमी विक्षोभ भी होगा एक्टिव

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 24 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 24 से 28 मार्च तक हल्की से मध्यम बरसात होगी। हिमाचल प्रदेश में 24 से 27 मार्च तक और उत्तराखंड में 26-27 मार्च को भारी बारिश होने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 23-24 मार्च को, कर्नाटक में 23-26 मार्च के दौरान बरसात होगी।

उत्तर पश्चिम भारत में बढ़ेगा तापमान

उत्तर पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री और मध्य भारत एवं आतरिक महाराष्ट्र में अगले 4-5 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। आईएमडी ने हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। गुजरात में अगले 3 दिनों में पारा 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा, जहां 23-25 मार्च तक भीषण गर्मी पड़ेगी और लू चलेगी।

---विज्ञापन---

जानें कहां कितना है पारा?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली से लेकर यूपी तक भीषण गर्मी पड़ेगी। देश में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में सबसे अधिक तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में आंतरिक महाराष्ट्र, दक्षिण तटीय आंध प्रदेश, गुजरात, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में अधिकतम तापमान 36-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, लक्षद्‌वीप, अंडमान एंड निकोबार द्‌वीप समूह में 30-35 डिग्री सेल्सियस के बीच पारा रहा।

यह भी पढे़ं : दिल्लीवासी प्रचंड गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

---विज्ञापन---

दिल्ली में 38 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी में अधिकतम 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच है। दिन में मौसम साफ है और चिलचिलाती धूप निकल रही है। दिल्ली एनसीआर में 24 से 26 मार्च तक मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा और तापमान में उछाल आएगा। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

First published on: Mar 23, 2025 10:03 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola