हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weather Forecast: आज से करवट बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR समेत 5 राज्यों के लिए चेतावनी, पढ़ें IMD का अलर्ट

IMD Weather Forecast Latest Update: देश का मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों के लिए बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी है। आंधी तूफान भी परेशान कर सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आजकल खिल रही धूप देखकर यह न सोचे कि सर्दी चली गई।

विज्ञापन
Weather Forecast Today: दिल्ली एनसीआर में आज कैसा मौसम रहेगा?

IMD Weather Forecast Rain Alert Update: देश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है, जिससे मौसम करवट बदलेगा। देश के 6 राज्यों में भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में अगले 3 दिन पश्चिमी विक्षोभ का काफी असर देखने को मिलेगा। कई शहरों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी होगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

राजधानी दिल्ली में अगले 3 दिन में कभी भी बारिश हो सकती है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। आज से मौसम खराब होने की आशंका है। रात में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मंगलवार-बुधवार को भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

 

राजस्थान के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राजस्थान के 15 जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। बाड़मेर, जालौर, डूंगरपुर, जोधपुर, फलोदी में तापमान बढ़ने लगा है, जो फरवरी में ही 30 डिग्री पार कर चुका है, लेकिन नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 19 फरवरी को उत्तर पश्चिमी राजस्थान और 20 फरवरी को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर के कुछ इलाकों में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। आज अलवर, भरतपुर, दौसा, धोलपुर, जयपुर, करौली, सीकर, बीकानेर नागौर, गंगानगर में बादल गरज सकते हैं। झुंझुनूं, चूरू और हनुमानगढ़ में ओले पड़ सकते हैं। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन

 

मध्य प्रदेश में भी बूंदाबांदी होने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, आज से मध्य प्रदेश का मौसम भी बदल जाएगा। 22 फरवरी तक प्रदेश के कई शहरों में बारिश होगी। वहीं कुछ इलाकों में तेज धूप खिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल में 19-20-21 फरवरी को ग्वालियर और चंबल में घने बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। 20 फरवरी को पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। भिंड, मुरैना, श्योपुर में ओले गिर सकते हैं। सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, जबलपुर में बारिश हो सकती है। बारिश के कारण रात के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास भी होगा।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola