सावधान! 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; 24 घंटे में दिल्ली समेत 3 राज्यों में 22 की मौत; पढ़ें IMD का अपडेट

Delhi NCR Weather: मानसून के बादल मौत और तबाही बनकर बरस रहे हैं। देशभर के 10 से ज्यादा राज्यों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। दिल्ली में बीते दिन बारिश के पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। आइए जानते हैं कि आज मौसम कैसा रहने वाला है?

Delhi NCR Water Logging

Delhi NCR Water Logging

IMD Letest Weather Update: दिल्ली-NCR में आज सुबह भी बारिश हुई। बीते 4-5 दिन से लगातार बारिश हो रही है, लेकिन बीती शाम हुई बारिश एक बच्चे की मौत लेकर आई। रविवार सुबह और शाम को हुई बारिश के कारण जलभराव हुआ। इससे जहां ट्रैफिक जाम हुआ। रोहिणी के सेक्टर-20 में पार्क में भरे बारिश के पानी में एक बच्चा डूब गया। लोगों को उसकी लाश पानी में मिली। न्यू अशोक नगर में दीवार ढहने से कार डैमेज हुई।

विज्ञापन

फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं। राजस्थान के भरतपुर में 7 लड़कों की बाणगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। जयपुर में 5 युवक कानोता डैम में डूबे। पंजाब में बरातियों की कार खड्ड में बह गई। हादसे में हिमाचल के 9 लोग मारे गए। जम्मू कश्मीर के पुंछ में पुल ढह गया। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-NCR समेत करीब 13 राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी की है। लोगों को सतर्क रहने को कहा है। आइए जानते हैं कि आज देश का मौसम कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन

दिल्ली में 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

राजधानी दिल्ली में बीते कई दिन से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से जहां लोग जलभराव से परेशान हैं, वहीं ट्रैफिक जाम अलग से समस्याएं खड़ी कर देता है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में भारी बारिश होने का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग ने राजधानी के लोगों को अगले 24 घंटे सावधान रहने की चेतावनी दी है। आज मध्यम से भारी बारिश के चलते अधिकतम तापमान 33 रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 अगस्त तक दिल्ली में बादल बरसते रहेंगे।

विज्ञापन

आज इन सभी राज्यों में खूब बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, आज दिल्ली और इससे सटे शहरों के अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, केरल में हल्की, मध्यम और भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए अपील की है कि वे नदी नालों से दूर रहें। जलभराव वाले इलाकों से बच्चों को दूर रखें। हो सके तो घर में ही रहें, ताकि किसी तरह की अनहोनी का सामना न करना पड़े। मौसम विभाग का कहना है कि इमरजेंसी की स्थिति में ही घर से निकलें तो बेहतर रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ