शादी से पहले बढ़ाना चाहता था चेहरे की मुस्कान... सर्जरी के दौरान चली गई जान

Man died during surgery before wedding: शादी से पहले अपनी मुस्कान बढ़ाने के लिए सर्जरी का रास्ता चुनना हैदराबाद के एक शख्स की जान पर भारी पड़ गया। इस युवक के पिता ने आरोप लगाया है कि बेटे की मौत इसलिए हुई क्योंकि सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया का ओवरडोज दे दिया गया था।

Dead Body

Representative Image (Pixabay)

विज्ञापन

Man died during surgery before wedding : हैदराबाद में एक शख्स की शादी होने वाली थी। इससे पहले वह अपने चेहरे की मुस्कान बढ़ाना चाहता था। ऐसा करने के लिए उसने सर्जरी कराने का फैसला किया। पिछले सप्ताह वह सर्जरी कराने गया था लेकिन ऑपरेशन के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इस शख्त की पहचान लक्ष्मी नारायण विंजम (28) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पिता ने लगाया एनेस्थीसिया ओवरडोज का आरोप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विंजम बीती 16 फरवरी को हैदराबाद के जुबली हिल्स में स्थित एफएमएस इंटरनेशनल डेंटल क्लिनिक गया था। यहां उसे ‘स्माइल डिजाइनिंग’ प्रोसीजन कराना था, लेकिन सर्जरी के दौरान उसकी जान चली गई। दूसरी ओर, विंजम के पिता रामुलु विजम ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की मौत एनेस्थीसिया की ओवरडोज की वजह से हुई है।

परिवार को बताए बिना ही लिया सर्जरी का फैसला

उन्होंने कहा कि मेरा बेटा सर्जरी के दौरान बेहोश हो गया था। इसके बाद स्टाफ ने मुझे क्लिनिक आने के लिए कहा। हमने आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल पहुचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामुलु ने कहा कि हमें इस बात की जानकारी नहीं थी कि मेरा बेटा सर्जरी कराने गया है। पुलिस ने इस घटना में क्लिनिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हम अस्पताल के रिकॉर्ड्स और सिक्टोरिटी कैमरा फुटेज देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ