Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी... पढ़ें IMD का अलर्ट

Weather Forecast Today: मौसम विभाग के मुताबिक, आज मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश तो पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। हिमाचल प्रदेश में स्नोफाल का वीडियो सामने आया है। विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आज गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

imd weather forecast today

Weather Forecast Today: आज का मौसम कैसा रहेगा?

Weather Forecast Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 21 फरवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, आज जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।

विज्ञापन

यूपी-हरियाणा में होगी बारिश

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 20 से 23 फरवरी के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में छिटपुट से लेकर हल्की/मध्यम वर्षा होगी।

विज्ञापन

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन

इन राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 20 से 2 2 फरवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ  बिजली गिरने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में 20 से 23 फरवरी के दौरान गरज और चमक के साथ हल्की या मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 21 से 23 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में वर्षा/बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

असम-मेघालय में बारिश की संभावना

IMD के मुताबिक, 21 फरवरी को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक की गति) के साथ तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, 21 और 22 फरवरी को पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ