Indore news: इंदौर में भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का कचरा पीथमपुर लाने के बाद विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। इसी कड़ी में में पीथमपुर में शुक्रवार (3 जनवरी) को विरोध प्रदर्शन कर रहे दो युवकों को किसी ने गलती से आग लगा दी। दरअसल, विरोध प्रदर्शन के दौरान दो युवक खुद पर पेट्रोल डाल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान किसी ने गलती से आग लगा दी। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचा लिया। युवकों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी
बड़ी संख्या में लोग जहरीले कचरे के खिलाफ सड़क पर उतर गए हैं। पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन कर रहे लोगों में कई संगठन भी शामिल हैं। इन लोगों की मांग हैं कि कचरे के निपटान की व्यवस्था पीथमपुर से हटाकर दूसरी जगह की जाए।
2 जनवरी को पहुंचा हैं कचरा
गौरतलब है कि भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का कचरा 2 जनवरी को पीथमपुर में लाया गया है। यहां पर इसे अगले 180 दिनों में नष्ट किया जाएगा। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि यूनियन कार्बाइड का केमिकल कचरा जलाने से पर्यावरण और जमीन को नुकसान पहुंचेगा।
इंदौर में गुरुवार को भी अलग-अलग संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं, शुक्रवार को पीथमपुर बंद बुलाया गया है। कांग्रेस ने भी विरोध कर रहे संगठनों का समर्थन किया है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कचरे को राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस विवाद के निपटारे का जिम्मा उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सौंपा है।
इंदौर से 30 KM दूर है पीथमपुर
पीथमपुर इंदौर से 30 किलोमीटर दूर है। इंदौर के लोग भी यूनियन कार्बाइड कारखाने का जहरीला कचरा पीथमपुर में जलाए जाने का विरोध कर रहे हैं। इंदौर में भी 2 जनवरी को कचरे को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए थे।
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
7 mins agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
40 mins agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
1 hr ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
2 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
2 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
3 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
3 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए AAP नेताओं समेत 150 लोग, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines