शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. ट्रेनें रद्द कर दी गई, इंटरनेट बंद, रास्ते बंद, ऐसी कई सुविधाओं पर लगाई गई रोक ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी. जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद होने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें हुई, जो ज्यादातर पेमेंट्स के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं.
ये भी पढ़ें: मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान को भी किया गया डिटेन
250 से ज्यादा ट्रेनें रद्द
CJP के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर मेल, एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों के रद्द होने को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच उत्तर रेलवे ने शुक्रवार देर शाम कहा कि 250 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. रेलवे बोर्ड ने सुबह जारी किए गए एक आधिकारिक सूचना जारी की, जिसमें कहा था कि यातायात में रुकावट को देखते हुए बाकी राज्यों के अलग-अलग स्टेशनों से 9 अक्टूबर को दोपहर दो बजे के बाद छूटने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनों को रद्द किया जाएगा.
बंद रहेंगे 45 मेट्रो स्टेशन के गेट?
इस आधार पर पहले 38 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गईं, जिन्हें बाद में बढ़ाकर 45 कर दिया गया. इसके बाद एक दूसरी सूचना में रेलवे ने दिल्ली आने वाली 40 और यहां से जाने वाली 35 ट्रेनों को रद्द कर दिया. लेकिन शाम तक उत्तर रेलवे ने रद्द की गई कुल ट्रेनों की संख्या को संशोधित कर 250 से ज्यादा कर दिया, जिसमें मेल-एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें शामिल हैं. वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से 45 मेट्रो स्टेशनों पर एग्जिट और एंट्री गेट बंद रखने की समयसीमा बढ़ा दी है. पहले इन स्टेशनों के गेट शनिवार, 10 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक बंद रखने की जानकारी दी गई थी. अब जारी नए सर्विस अपडेट के मुताबिक, इन स्टेशनों पर रात 10 बजे तक एंट्री और एग्जिट की सुविधा नहीं मिलेगी.
ये भी पढ़ें: ‘CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन…’, CJP ने किया बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
6 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
8 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
8 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
9 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
9 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
10 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
10 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
11 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
11 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines