राज्यसभा चुनाव: किस्मत से कैसे हार गए अभिषेक मनु सिंघवी? पढ़ें Inside Story

How Abhishek Manu Singhvi Lose Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी को राज्यसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन ने शिकस्त दी। दरअसल, दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला टाई हो गया था। इसके बाद पर्ची से परिणाम निकाला गया।

Abhishek Manu Singhvi Lose Rajya Sabha Election 2024

Abhishek Manu Singhvi

विज्ञापन

How Abhishek Manu Singhvi Lose Rajya Sabha Election 2024: तीन राज्यों में राज्यसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित हो गए। जहां एक ओर बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को झटका देते हुए उसके एक प्रत्याशी को शिकस्त दी तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने कांग्रेस को झटका दिया। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 40 विधायक होते हुए भी उसके प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को 34 ही वोट मिले। सिंघवी और बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन के बीच मुकाबला टाई हुआ, इसके बाद महाजन को ‘पर्ची’ के जरिए विजेता घोषित कर दिया गया।

किस्मत से कैसे हार गए अभिषेक मनु सिंघवी? 

दरअसल, अभिषेक मनु सिंघवी और हर्ष महाजन के बीच 34-34 वोटों का टाई होने के बाद टॉस से विजेता चुना गया। इसमें अभिषेक मनु सिंघवी किस्मत से हार गए। कांग्रेस-बीजेपी के उम्मीदवारों के नाम की पर्ची निकलवाई गई। इसमें फैसला बीजेपी के पक्ष में आया और आखिरकार हर्ष महाजन को विजेता चुन लिया गया। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। हालांकि, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस के काफिले पर 5-6 विधायकों को ले जाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर तंज

इस हार के बाद जहां एक ओर अभिषेक मनु सिंघवी ने हर्ष महाजन को जीत की बधाई दी तो वहीं दूसरी ओर क्रॉस वोटिंग करने वाले 9 विधायकों पर तंज कसा। इसमें कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायक शामिल रहे। उन्होंने कहा कि आज सुबह तक इन विधायकों ने हमारे साथ नाश्ता किया और अब उन्होंने पाला बदल लिया। इन विधायकों को अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए। सिंघवी ने इसके बाद शायराना अंदाज में कहा- मैं लौटकर आऊंगा।

विज्ञापन

कहां गए क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक 

बताया जा रहा है कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक हरियाणा के पंचकूला पहुंच गए हैं। इसके बाद हिमाचल सरकार पर खतरा बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं। जिसमें बहुमत के लिए 35 विधायकों की जरूरत थे। कांग्रेस के पास कुल 40 विधायक हैं। छह विधायकों के जाने से यह संख्या 34 ही रह गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार के लिए संकट की स्थिति खड़ी हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ