हेमंत सोरेन के घर मिली BMW कार किसकी है? नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

Hemant Soren BMW Car Dhiraj Prasad Sahu Connection: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित घर से ED को ये कार मिली थी।

Hemant Soren BMW Car

Hemant Soren BMW Car: ईडी ने हेमंत सोरेन के घर से कार बरामद की थी।

विज्ञापन

Hemant Soren BMW Car Dhiraj Prasad Sahu Connection: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में हैं। पीएमएलए कोर्ट ने उनकी हिरासत पांच दिन और बढ़ा दी है। इस बीच हेमंत सोरेन को लेकर एक खुलासा हुआ है। दरअसल, पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित घर से एक बीएमडब्ल्यू कार जब्त की थी है।

खास बात यह है कि ये BMW कार उनकी नहीं है। बताया जा रहा है कि ये कार कांग्रेस के एक राज्यसभा सांसद की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये BMW कार कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू की कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड है।

विज्ञापन

29 जनवरी को मिली थी कार

आपको बता दें कि हेमंत सोरेन को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। उन पर जमीन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों को 29 जनवरी को हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित मकान से ये कार मिली थी। ईडी ने जब छापा मारा था तो ये कार उनके घर पर खड़ी मिली। जानकारी के अनुसार, ब्लू कलर की बीएमडब्ल्यू एसयूवी पर हरियाणा की नंबर प्लेट लगी है। इसका एक फोटो भी सामने आया है। जिस पर HR26EM2836 लिखा हुआ है।

धीरज साहू के घर से मिला था 350 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश

धीरज प्रसाद साहू का नाम धनकुबेर होने को लेकर चर्चा में है। पिछले साल उनके घर से बड़े पैमाने पर कैश बरामद किया गया था। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के घर पिछले साल दिसंबर में आईटी विभाग की रेड हुई थी। जिसमें उनके घर से 350 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद किया गया था।

विज्ञापन

अब बीएमडब्ल्यू कार जब्त होने के बाद ये सवाल उठ रहा है कि ये कार हेमंत सोरेन के गैराज में क्यों खड़ी थी। ईडी ने सोरेन के आवास पर मिली उनकी कार के संबंध में पूछताछ के लिए कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू को भी बुलाया है। उन्हें शनिवार को ईडी के सामने पेश होना होगा।

विज्ञापन

भाजपा हुई हमलावर

सोरेन के घर मिली इस बीएमडब्ल्यू कार का धीरज साहू से कनेक्शन निकलने पर बीजेपी हमलावर हो गई है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास से बरामद बीएमडब्ल्यू कार धीरज साहू की है। संकेत था कि यह काला धन कांग्रेस के खजाने में जाता है, लेकिन हेमंत सोरेन की बीएमडब्ल्यू भी धीरज साहू की निकली। भ्रष्टाचार के दीमक को जड़ से उखाड़ना होगा।

विज्ञापन

होटवार जेल में बंद हैं हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन इस समय होटवार जेल में बंद हैं। सोरेन के वकील ने बुधवार को चौंकाने वाले खुलासे किए थे। वकील राजीव रंजन ने कहा था कि हेमंत सोरेन को एक बेसमेंट में रखा गया है। जहां एक खिड़की तक नहीं है। इसके साथ ही वहां हवा एक पाइप के जरिए आती है। हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद अब झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बनाए गए हैं। सोरेन की पत्नी ने उनकी गिरफ्तारी को षड्यंत्र बताया है। उनका कहना है कि वे जल्द ही हम सभी के बीच होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ