जब कारगिल में 18000 फीट ऊंचाई पर खड़े थे PM मोदी...25 साल पुराना ऑडियो किया शेयर

PM Modi Rare Audio: युद्ध जीतने का ऐलान होने के बाद नरेंद्र मोदी जब जवानों से मिलने कारगिल गए थे, उस यात्रा का वर्णन करते हुए एक ऑडियो क्लिप उन्होंने शेयर किया है। आज कारगिल विजय दिवस की 25वीं बरसी पर यह ऑडियो शेयर किया गया।

PM Modi With Kargil War Soldiers

कारगिल युद्ध जीतने वाले जवानों के साथ प्रधानमंत्री मोदी।

PM Modi Rare Audio From Kargil Viral: कारगिल विजय दिवस की 25वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक दुर्लभ ऑडियो सामने आया है। यह ऑडियो 25 साल पहले युद्ध के दौरान उनकी कारगिल यात्रा के समय है। मोदी आर्काइव द्वारा आज सुबह शेयर की गई ऑडियो क्लिप उस समय की है, जब वे हिमाचल प्रदेश में पार्टी का कामकाज देख रहे थे। MI-17 हेलिकॉप्टर से श्रीनगर पहुंचे थे। तब मोदी ने सैनिकों को उनकी बहादुरी के लिए धन्यवाद दिया था, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध में जीत का श्रेय तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी उस यात्रा के दौरान युद्ध के घायल नायकों से भी मुलाकात की थी। 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने लद्दाख में कारगिल की बर्फीली चोटियों पर लगभग 3 महीने की लंबी लड़ाई के बाद ‘ऑपरेशन विजय’ के सफल समापन की घोषणा की थी। आज उसी दिन को युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में ‘कारगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन

आइए सुनते हैं कि ऑडियो क्लिप में क्या कह रहे नरेंद्र मोदी…

विज्ञापन

ऑडियो क्लिप का सार…

मुझे उस सुबह कारगिल युद्धक्षेत्र का दौरा करने का मौका मिला, जिस सुबह भारतीय सेना ने टाइगर हिल पर कब्जा कर लिया था और पाकिस्तान से युद्ध जीतने का ऐलान किया था। गुजरात के एक बेटे के रूप में, यह मेरे जीवन के सबसे गौरवपूर्ण क्षणों में से एक था। जब मैं 18000 फीट की ऊंचाई पर खड़ा था, वीर जवानों के खून से लथपथ शरीरों से घिरे मां भारती के मंदिर को नमन करने की खुशी मेरे लिए एक यादगार अनुभव था, जवानों को आश्चर्य हुआ कि 18000 फीट की ऊंचाई पर बमों, बंदूकों और गोलीबारी के बीच यह आदमी क्या कर रहा था?

मैंने जवानों को बताया कि मैं उन्हें बधाई देने आया हूं। एक जवान ने कहा, “भाई मुझे खुशी है कि आप आए हैं, लेकिन अगर आप बधाई देना चाहते हैं तो कृपया अटल बिहारी वाजपेयी को दीजिए। ऐसा क्यों भाई? आपने खून बहाया, आपने शहादत स्वीकार की, आपने देश के लिए प्रयास किये। ये आप ही हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दे दी, यह आपका साहस है, आपकी वीरता है, आपका बलिदान है और मुझे अटल जी को बधाई देनी चाहिए?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ