स्विमिंग पूल में नाबालिग लड़कों संग 'अंतरंग' पकड़ी गई 28 साल की महिला, उठा ले गई पुलिस

Viral News : एक महिला को स्विमिंग पूल में बच्चों के साथ अश्लील और अभद्र हरकत करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले जा रही है।

Swimming Pool

Viral News : नाबालिग बच्चों के साथ अश्लील और अभद्र हरकत करने के मामले में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कई लोगों ने महिला की हरकतों को देखा और फिर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस महिला को गिरफ्तार कर ले जा रही है।

विज्ञापन

मामला अमेरिका के ओकलाहोमा का है। यहां एक स्विमिंग पूल में कई बच्चे नहा रहे थे। इन्हीं बच्चों के साथ एक महिला भी थी, जिसकी उम्र 28 साल बताई जा रही है। महिला पर आरोप है कि उसने नाबालिग बच्चों को गलत तरीके से छुआ। इतना ही नहीं, एक बच्चे ने आरोप लगाया है कि महिला उससे अपना बॉयफ्रेंड बनने के लिए कह रही थी।

विज्ञापन

गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रही थी महिला

12 और 13 साल के बच्चों ने पुलिस को कॉल किया और महिला की शिकायत की। बच्चों का कहना था कि महिला उन्हें कई दिनों से गलत तरीके से छू रही थी। उसने स्विमिंग पूल में बच्चों के कपड़े निकालने की भी कोशिश की। वह बच्चों को ‘डैडी’ कहकर पुकारती थी। पुलिस का कहना है कि इससे कुछ बच्चे परेशान हो गए थे।


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्वमिंग पूल के लाइफगार्ड्स का कहना है कि उन्होंने भी महिला को लड़कों के साथ अनुचित हरकत करते देखा। जानकारी मिलने के बाद के बाद महिला को पूल के पास दूर किया गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया और उसे कोर्ट के सामने पेश किया।

विज्ञापन

महिला ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि वह डूब रही थी, इसलिए बचने के लिए बच्चों को पकड़ लिया था। उसकी कोई गलत मंशा नहीं थी। बताया जा रहा है कि महिला को कोर्ट से जमानत तो मिल गई है। पुलिस ने कहा कि गवाहों और पीड़ितों के बयान से साफ हो रहा है कि महिला कई दिनों से बच्चों के साथ अश्लील हरकतें कर रही थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ