Terrorist Attack: कुपवाड़ा में सेना का जवान शहीद, एक आतंकी भी ढेर; मेजर समेत 4 गंभीर घायल

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ जारी है। फायरिंग में 3 जवान घायल हुए हैं। इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर है। सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है।

Kupwara Terrorist Attack

File Photo

विज्ञापन

Kupwara Terrorist Encounter: कारगिल विजय दिवस की 25वीं बरसी के अगले ही दिन दुश्मन देश पाकिस्तान ने नापाक हरकत कर दी। पाकिस्तान से आए आतंकियों ने भारतीय सेना के जवानों पर हमला किया। आज सुबह कुपवाड़ा के कुमकरी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से खूब गोलीबारी हुई। आतंकियों की गोलियां लगने से सेना के 5 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से एक ने दम तोड़ दिया है। एक आतंकी भी ढेर किया गया है।

इलाके में करीब 8 आतंकियों के छिपे होने की खबर है। पुलिस और सेना की टुकड़ियों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ड्रोन और हेलिकॉप्टर से इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है। बता दें कि कुपवाड़ा में 5 दिन से आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन जारी है और 3 दिन में दूसरी बार कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई है। 3 दिन पहले एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने ढेर किया था। वह घुसपैठ करने की कोशिश में था।

विज्ञापन

23 जुलाई को मार गिराया था एक आतंकी

बता दें कि कुपवाड़ा में गत 23 जुलाई को भी सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई थी। इस फायरिंग में जहां सेना का जवान शहीद हुआ था, वहीं सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को भी ढेर कर दिया था। यह एनकाउंटर जिले को लोलाब इलाके में त्रिमुखा टॉप के पास हुआ था। गोलीबारी में नॉन कमीशंड ऑफिसर दिलावर सिंह घायल हुए थे, जिन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मंगलवार को ही पुंछ में हुए एनकाउंटर में लांस नायक सुभाष कुमार शहीद हुए थे। 23 जुलाई को भी सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद इलाके को घेरकर ऑपरेशन चलाया गया था। बता दें कि जुलाई महीने के 27 दिन में जम्मू-कश्मीर में 9 आतंकी हमले हो चुके हैं, जिनमें अब तक 13 जवान शहीद हुए है। वहीं 13 आतंकी ढेर किए गए हैं।

विज्ञापन

करीब 50 आतंकियों के भारत में घुसने का इनपुट

आर्मी सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना को पाकिस्तान की तरफ से करीब 50 आतंकियों के भारत में घुसने का इनपुट मिला है। आतंकी प्रदेश के पहाड़ी इलाके में छिपे हैं। इस सूचना पर एक्शन मोड में आते हुए भारतीय सेना ने करीब 500 पैरा कमांडो जम्मू कश्मीर में तैनात कर दिए हैं, जो लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

विज्ञापन

इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने अपने जवान खोए हैं। वहीं आतंकियों को ढेर भी किया, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि आतंकी सेना के जवानों को निशाना बना रहे हैं। 8 जुलाई को कठुआ में सेना के ट्रक पर हमला किया था, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ